कार

Hyundai बढ़ाने जा रही है भारत में कीमतें, ग्राहकों के लिए नई कार खरीदना पड़ेगा महंगा

Hyundai Car Prices Hike: क्या आप नए साल में हुंडई की नई कार अपने घर लाने की सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो यह आपके लिए पहले से ज़्यादा महंगा पड़ने वाला है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
hyundai_cars.jpg
Hyundai Cars In India

भारत में लोग अक्सर ही नए साल में नई चीज़ें खरीदना पसंद करते हैं। इनमें नई कार भी शामिल हैं। कोरोना की वजह से जहाँ ऑटोमोबाइल मार्केट सुस्त रहा, तो 2022 में एक बार फिर ऑटोमोबाइल मार्केट में बहार आ चुकी है। सभी कार निर्माता कंपनियों ने इस साल मार्केट में अच्छी सेल्स की हैं। इनमें साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) भी शामिल है। हुंडई 1996 से भारत में है और देश में बड़े कार ब्रांड्स में से एक है। ऐसे में भारत में कई लोग हुंडई की गाड़ियाँ खरीदना पसंद करते हैं। पर जल्द ही ऐसा करना उनके लिए पहले से ज़्यादा महंगा पड़ने वाला है।


क्यों होगा हुंडई की नई कार खरीदना महंगा?

हाल ही में हुंडई इंडिया (Hyundai India) की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। ऐसे में जल्द ही हुंडई की कार खरीदना लोगों के लिए पहले से महंगा होने वाला है।


यह भी पढ़ें- सर्दियों में ड्राइव करते समय रखे इन 10 बातों का ध्यान, नहीं होगा एक्सीडेंट

कब से बढ़ने जा रही है कीमतें?


हुंडई इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया कि कंपनी कब से भारत अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। बढ़ी हुई कीमतें नए साल यानि की जनवरी 2023 से लागू होगी।

कितनी बढ़ेगी कीमतें?

हुंडई की किस कार की कीमत कितनी बढ़ेगी, इस बात की जानकारी अब तक कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है। पर अलग-अलग मॉडल्स और वैरिएंट की कीमतों में होने वाली बढ़ोत्तरी अलग-अलग होगी।

हुंडई के कीमतें बढ़ाने का क्या है कारण?

हुंडई इंडिया की तरफ से कीमतें बढ़ाने का कारण भी बताया गया। कंपनी ने जानकारी दी कि कोरोना के बाद से रॉ मैटेरियल की कीमत भी बढ़ गई है। इससे गाड़ियों की प्रोडक्शन कॉस्ट भी पहले से ज़्यादा हो गई है। इसी वजह से कंपनी ने गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है।

Published on:
20 Dec 2022 12:36 pm