कार

हाफ प्राइस में मिल रही टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो, जानें कहां से खरीदें

महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा सफारी और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी एसयूवी लंबे समय तक अच्छी कंडीशन में रहती हैं तो आप इन्हें खरीद सकते हैं।

2 min read
हाफ प्राइस में मिल रही है टाटा सफारी और महिंद्रा स्कॉर्पियो, जानें कहां से खरीदें

अगर आप सेकंड हैंड एसयूवी खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको उन बेहतरीन एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जो कि आपको दिल्ली के सेकंड हैंड कार बाजारों में आधे दामों में मिल जाएगी। इन एसयूवी की खास बात ये है कि ये लंबे समय तक चलने के बाद अच्छी कंडीशन में रहती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये एसयूवी और किन जगहों पर सस्ती मिल सकती हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra Scorpio )
इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4×4 पावर का विकल्प आता है। सीटिंग स्पेस की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 8-9 सीटिंग का विकल्प आता है। कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा स्कॉर्पियो की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 16.35 लाख रुपये तक है।

टाटा सफारी ( Tata Safari )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात करें तो टाटा सफारी में 2179 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 138 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, एसी, पावर विंडो, पावर ब्रेक और म्यूजिक सिस्टम जैसे ज्यादा दमदार फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2982 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 169 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 13 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 176 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 9.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो ये एसयूवी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रुपये है।

Updated on:
24 Dec 2018 06:15 pm
Published on:
04 Dec 2018 05:45 pm
Also Read
View All