कार

बलेनो, वैगन-आर और स्विफ्ट की जगह इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, पिछले महीने जमकर बिकी, कीमत 3.54 लाख से शुरू

Maruti Suzuki: भारत में एक बार फिर मारुति सुजुकी Alto ने नंबर वन कार का ताज पहन लिया है। जनवरी 2023 महीने की बिक्री की रिपोर्ट के मुताबिक Alto एक बार बिक्री में टॉप पर रही है, इससे यह साबित होता है कि अभी भी लोगों में एंट्री लेवल कार खरीदने में दिलचस्पी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Feb 2023, 5:31 PM IST
alto_k10.jpg

Best Selling Car: भारत में एक बार फिर मारुति सुजुकी Alto ने नंबर वन कार का ताज पहन लिया है। जनवरी 2023 महीने की बिक्री की रिपोर्ट के मुताबिक Alto एक बार बिक्री में टॉप पर रही है, इससे यह साबित होता है कि अभी भी लोगों में एंट्री लेवल कार खरीदने में दिलचस्पी है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार्स (जनवरी 2023) की लिस्ट सबसे ज्यादा कारें (7 कारें) इस बार भी मारुति सुजुकी की ही हैं। बिक्री के मामले में यहां Alto ने अपनी ही बलेनो, वैगन-आर और स्विफ्ट को पीछे छोड़ दिया है। आइये जानते हैं की रहा है इस बिक्री का हाल...

Maruti Alto बनी नंबर वन कार

पिछले महीने Alto कार की कुल 21,411 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,342 यूनिट्स की बिक्री का था। ऐसे में इस बार कंपनी 9,069 कारें ज्यादा बेचने में सफल रही है। इस बिक्री में इस बार नई Alto K10 ने अहम रोल निभाया है। जबकि दूसरे नंबर पर Wagon-R रही है, कंपनी ने पिछले महीने इसकी 20,466 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर Swift ने अपनी जगह बनाते हुए पिछले महीने 16,440 यूनिट्स की बिक्री की....इतना ही नहीं 16,357 कारों की बिक्री के साथ Baleno चौथे नंबरपर रही है।

माइलेज में अव्वल है नई ऑल्टो K10

नई ऑल्टो K10 में इस बार All New K-Series वाला 1.0L Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 67bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता। नई ऑल्टो K10 माइलेज के आंकड़े 24.90kmpl (AMT) और 24.39kmpl (MT) हैं। कार में लगा यह इंजन काफी पॉपुलर भी है और काफी अच्छा प्रदर्शन भी करता है। छोटा होने के बाद भी यह इंजन पावर काफी अच्छी र्कहता है और माइलेज के मामले में निराश होने का मौका नहीं देता।


सेफ्टी फीचर्स

नई ऑल्टो K10 में डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD हाई-स्पीड अलर्ट, डोर चाइल्ड लॉक, फोर्स लिमिटर, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमांइडर, इंजन इम्बोलाइजर और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे सुरक्षा फीचर्स हैं।

Updated on:
14 Feb 2023, 5:31 PM IST
Published on: