Kia ने इसी 16 दिसंबर को अपनी शानदार 7 सीटर एसयूवी कार Carens देश में पेश कर दी है। ऐसे में यह सोचना होगा कि मार्केट में पहले से मौजूद Hyundai की 7 सीटर एसयूवी कार Alcazar खरीदें, या Carens के मार्केट में आने का इंतज़ार करें।
नई दिल्ली। किआ (Kia) ने इसी 16 दिसंबर को अपनी शानदार 7 सीटर एसयूवी कार Carens देश में पेश कर दी है। पिछले कुछ समय से लोग इसका इंतज़ार कर रहे थे। किआ के भारतीय मार्केट में लाइनअप की बात करें, तो Carens कंपनी की देश में चौथी कार है। मार्केट में कॉम्पीटीशन की बात करें, तो Kia Carens की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद 7 सीटर एसयूवी Hyundai Alcazar से होगी। हालांकि Carens को खरीदने अगले साल तक का इंतज़ार करना पड़ेगा।
ऐसे में अगर आप नई 7 सीटर एसयूवी खरीदने की सोच रहे है, तो यह सोचना ज़रूरी है कि क्या अभी Alcazar खरीदना सही रहेगा? या Carens का इंतज़ार करना सही रहेगा? आइए जानते है।
डाइमेंशन
अगर डाइमेंशन की बात करें, तो Carens और Alcazar में काफी समानता है। दोनों ही गाड़ियों की लंबाई 4,500mm की रेंज में है। व्हीलबेस की बात करें, तो दोनों ही गाड़ियों की रेंज 2,700mm तक है। दोनों गाड़ियों की चौड़ाई भी काफी हद तक एक जैसी ही है, पर ऊंचाई के मामले में Alcazar के मुकाबले Carens कुछ कम है। साथ ही Alcazar में 17-18 इंच के टायर हैं, तो Carens में 16 इंच के।
यह भी पढ़े - Toyota Hilux टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा रोमांचक ऑफ-रोडिंग का मज़ा
फीचर्स
Carens में डैशबोर्ड के बीच में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay, Android Auto, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरैमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, 8 स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। Alcazar में भी ये सब फीचर्स मिलते हैं, पर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के लिए अलग-अलग यूनिट्स नहीं मिलती है।
सेफ्टी फीचर्स
Carens में 6 एयरबैग्स के साथ ही ड्राइवर असिस्टेंस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑल-व्हील डिस्क-ब्रेक्स, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन कैमरा और दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं Alcazar में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन कैमरा के अलावा Carens की तरह बाकी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़े - Tesla को टक्कर देने आ गई यह नई इलेक्ट्रिक कार, देगी 550Km की शानदार रेंज
इंजन
इंजन की बात करें, तो Carens 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ ही 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। वहीँ Alcazar 2.0 पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है।
स्पेस
स्पेस की बात करें, तो कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि Carens में 492 लीटर बूट-स्पेस मिलेगा। वहीं Alcazar में 579 लीटर बूट-स्पेस मिलता है।