कार

Seltos की सेल्फ कूलिंग सीट्स से लेकर 360 डिग्री पार्किंग कैमरा बनाता है इसे बेहद ख़ास, जानें अन्य फीचर्स

Kia Seltos में दिए गए है ऐसे फीचर्स जो किसी अन्य कार में नहीं है एमजी हेक्टर को टक्कर देने के लिए है पूरी तरह से तैयार अगस्त में होने वाली है लॉन्च
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 11:20 AM IST
Kia Seltos
Seltos की सेल्फ कूलिंग सीट्स से लेकर 360 डिग्री पार्किंग कैमरा बनाता है इसे बेहद ख़ास, जानें अन्य फीचर्स

नई दिल्ली: साउथ कोरिया की जानी-मानी कंपनी किआ मोटर्स ( kia Motors ) ने भारत में अपनी पहली एसयूवी सेल्टॉस ( seltos ) को मार्केट में उतार दिया है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में MG ( Morris Garages ) ने भी भारत में ( MG Hector ) को लॉन्च किया है ऐसे में अब सेल्टॉस की लॉन्चिंग का इंतजार किया जा रहा है। सेल्टॉस कई मायनों में बेहद ख़ास है तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों ख़ास है ये कार।

दरअसल मार्केट में MG Hector की लॉन्चिंग के बाद जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। लेकिन एमजी हेक्टर को टक्कर देने के लिए Kia Motors ने Seltos के लुक्स से लेकर इसके फीचर्स पर जबरदस्त तरीके से काम किया है और इसमें कुछ ऐसे फीचर्स ऐड किए हैं जो इस रेंज की किसी अन्य कार में देखने को नहीं मिलते हैं।

सेल्फ कूलिंग सीट्स

Kia Seltos में सेल्फ कूलिंग सीट्स दी गई है और अगर कार में AC ना भी चलाया जाए तो भी आगे की दोनों सीट्स पर बैठने वालों को गर्मी का एहसास नहीं होता है क्योंकि दोनों सीट्स अपने आप ही कूलिंग करती हैं।

HUD फीचर

किआ सेल्टॉस में हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) फीचर दिया गया है। यह इस सेगमेंट की कार में पहली बार मिलेगा। HUD स्पीड सहित कार के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी डिस्प्ले करेगा। इसकी मदद से ड्राइवर सड़क से नजर हटाए बगैर कार के कई अहम फीचर्स तक पहुंच रख सकेगा। ज्यादातर ये फीचर लग्जरी और प्रीमियम कारों में दिया जाता है।

एयरबैग्स

आमतौर पर कारों में 3 से 4 एयरबैग्स दिए जाते हैं जो ड्राइवर और को पैसेंजर्स को सुरक्षित रखने का काम करते हैं लेकिन इस कार में आपको 6 एयरबैग्स मिलेंगे जो कार में बैठने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।

360 डिग्री पार्किंग कैमरा

कई बार कार पार्क करने के दौरान आप एक्सीडेंट की चपेट में आ जाते हैं लेकिन Kia Seltos में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से आप पार्किंग के दौरान कार के चारों तरफ देख सकते हैं। इससे पार्किंग काफी आसान हो जाती है।

Published on: