किया मोटर्स ( Kia Motors ) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई कार किया एसपी कॉन्सेप्ट ( Kia Sp Concept ) लॉन्च करने का प्लान बना रही है।
साउथ कोरिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी किया मोटर्स ( kia Motors ) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई कार लॉन्च करने का प्लान बना रही है। किया एसपी कॉन्सेप्ट कार अगले साल यानि 2019 के बीच में लॉन्च की जाएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स...
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन दिए गए हैं। इसी के साथ इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिए जाएंगे।
किया मोटर्स आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में जनवरी से ट्रायल प्रोडक्शन शुरु करने वाली है। किया मोटर्स के एसयूवी खरीदारों के अनुसार कार का निर्माण किया जाएगा। इस कार को दुनिया के कई हिस्सों में बेचा जाएगा। इसी के साथ इस कार को ऑस्ट्रेलि, चीन और अमेरिका के बाजारों में भी उतारा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, किया मोटर्स न्यूयॉर्क ऑटो शो 2019 में अप्रैल में इस कार को पेश कर सकती है। इंटीरियर की बात की जाए तो भारत में आने वाली इस कार में कलर कोडेट इंटीरियर दिया जाएगा। इसी के साथ कार में शानदार इंफोटेंटमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा।
भारत में इन कारों से होगा मुकाबला
भारत में लॉन्च होने के बाद किया मोटर्स की इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस और रेनॉल्ट डस्टर से हो सकता है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10 लाख से 16 लाख रुपये तक होगी।