कार

इस शानदार SUV में चलते हैं कुमार विश्वास, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस दौर के सबसे ज्यादा मशहूर कवि कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas ) टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner ) लग्जरी एसयूवी में चलते हैं।
2 min read
Kumar Vishwas
इस शानदार SUV में चलते हैं कुमार विश्वास

भारत के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ( Kumar Vishwas ) आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 10 फरवरी, 1970 को पिलखुवा में जन्मे कुमार विश्वास ने साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के हिन्दी साहित्य में ग्रेजुएन और मास्टर्स की और उसके बाद 'कौरवी लोकगीतों में लोकचेतना' विषय पर पीएचडी की है। कुमार की इक पगली लड़की के बिन और कोई दीवाना कहता है कविता सबसे ज्यादा पसंद की गई हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। कुमार विश्वास टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner ) लग्जरी एसयूवी में चलते हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner ) में 2755 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 174 बीएचपी की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 12.9 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 176 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 9.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इस एसयूवी में 80 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, पावर विंडो, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फॉग लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में ईबीडी, पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, पावर डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डूर लॉक, हिल असिस्ट, क्रैश सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 27.58 से 33.2 लाख रुपये है।

Updated on:
10 Feb 2019 03:42 pm
Published on:
10 Feb 2019 03:42 pm