कार

इस शानदार SUV के मालिक बने कैप्टन कूल एमएस धोनी, जानें क्या है खासियत

Jeep Grand Cherokee Trackhawk के मालिक बने एमएस धोनी बेहद ही पावरफुल है ये एसयूवी 80 से 90 लाख के बीच हो सकती है कीमत

less than 1 minute read
Aug 12, 2019

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों कश्मीर में तैनात हैं और भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Mahendra Singh Dhoni को कार और बाइक्स का काफी शौक है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके घर आई जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक एसयूवी ( Jeep Grand Cherokee Trackhawk ) दिखाई दे रही है।

साक्षी ने पति धोनी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया। रियली मिसिंग यू ।

इंजन और पावर

Jeep Grand Cherokee में ट्रैकहॉक एक 6.2 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 HEMI इंजन लगा है जो 700 bhp की पावर और 875 Nm का टॉर्क देता है। यह गाड़ी महज 3.6 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।

इस कार में 20 इंच के एलाय व्हील्स दिए गये हैं। Grand Cherokee में 8.4 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। वही इसका कैबिन नाप्पा लैथर से लैस है जोकि हाई क्वालिटी के साथ है।

कीमत

ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Published on:
12 Aug 2019 04:47 pm
Also Read
View All