कार

Mahindra से लेकर TATA तक की ये गाड़ियां होंगी बंद, सेफ्टी टेस्ट में बुरी तरह से हुई फेल

क्रैश टेस्ट में फेल हुई मिनी वैन ग्रामीण इलाकों में पापुलर है मिनी वैन्स कम कीमत में मिलती ये गाड़ी
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2019, 3:42 PM IST
magic
Mahindra से लेकर TATA तक की ये गाड़ियां होंगी बंद, सेफ्टी टेस्ट में बुरी तरह से हुई फेल

नई दिल्ली: भारत सरकार लगातार वाहनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रही है और इसके लिए नए नियमों को लागू किया जा रहा है। हाल ही में 1 अप्रैल 2019 से नए सेफ्टी नियम लागू किये गए है । अक्टूबर से नए क्रैश रूल्स लागू होने है । इस नियम के तहत वाहनों में एयरबैग, स्पीड वार्निंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर होने जरूरी है। इसके तहत वाहनों में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगा होना अनिवार्य होना चाहिए।

आपको बता दें कि इन क्रैश टेस्ट से m1 कैटेगरी में आने वाले मिनीवैन जैसे वाहनों के लिए मुश्किलें आने वाली हैं क्योंकि इन वाहनों के लिए ये क्रैशटेस्ट पास करना मुश्किल होगा जबकि भारत के ग्रामीण इलाकों में मिनीवैन वाहन को आमतौर पर दैनिक जीवन में ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसीलिए इन नए नियमों की वजह से अधिकतर मिनी वैन जल्द ही बंद किये जा सकते है। नए सेफ्टी नियमों के तहत नए फीचर्स नहीं लगाए जाने से इस सेगमेंट के कई वाहन बंद किये जा सकते है। इन वाहनों के टेस्ट में पास नहीं होने पर सरकार इन पर रोक लगा सकती है।

बंद हो सकती हैं ये गाड़ियां-

हाल ही में हुए टेस्ट के दौरान लोकप्रिय मिनीवैन जैसे महिंद्रा जीतो, सुप्रो तथा टाटा एस फेल हो गए है और नए नियम लागू किये जाने के बाद इनकी बिक्री बंद की जा सकती है।

इन कारणों से फेल हुई मिनीवैन-

Published on: