कार

Creta और Brezza को टक्कर देगी Mahindra की नई SUV, फरवरी में होगी लॉन्चिंग

इसके डिजाइन को चीता से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है जोकि काफी हद तक महिंद्रा की XUV500 की तरह दिखती है।
2 min read
car
Creta और Brezza को टक्कर देगी Mahindra की नई SUV, फरवरी में होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली: Mahindra की S201 कोडनाम वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबे समय से चर्चा हो रही है। न सिर्फ इसकी लॉन्चिंग बल्कि लोग इसके नाम को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। फाइनली कंपनी ने इसके नाम की घोषणा कर दी है। महिन्द्रा इस suv को XUV300 के नाम से लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक इवेंट में इसकी डिजाइन को पहली बार लोगों के सामने पेश किया। वहीं लॉन्चिंग की बात करें तो ये suv फरवरी 2019 में लॉन्च होगी।

2016 ऑटो एक्सपो में शोकेस हुई इस suv को कंपनी ने SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया है। इसमें x100 का यूज किया गया है। इसके डिजाइन को चीता से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है जोकि काफी हद तक महिंद्रा की XUV500 की तरह दिखती है।

इसके फ्रंट में बूमेरंग शेप में बड़ी एलईडी डेटाइम रनिंग लैम्प्स दी गई हैं। नई एसयूवी में बड़े हैडलैम्प हैं, जो फॉगलैम्प से कनेक्ट होते हैं। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर ब्लैक क्लैडिंग और शॉर्ट ओवरहैंग हैं। इसमें 17-इंच डायमंड-कट अलॉय वील्ज के साथ कुछ बोल्ड कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं। इसके अलावा इसमें कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो इस सेगमेंट की बाकी suvs में नहीं है। नई XUV300 में ड्युअल जोन क्लाइमेंट कंट्रोल, 7 एयरबैग्, 4 disc ब्रेक्स, सनरूफ, बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ऐसे ही कुछ फीचर्स हैं।

महिन्द्रा ने इसमें सेफ्टी के लिए खास इंतजाम किये हैं। आपको बता दें कि एयरबैग के अलावा इस xuv300 में रियर disc ब्रेक्स, रियर पार्किंग सेंसर, Isofix चाइल्ड सीट एंकर, ABS और EBD दिए जाएंगे। वहीं इसके टॉप वैरिएंट में HID हेडलैंप विथ LED DRLs,LED टेललैंप देखने को मिलेंगे।

XUV300 को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इंजन के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है लेकिन उम्मीद है कि इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा जो 123PS का पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करेगा जो मराजो से लिया जाएगा। वहीं 1.2 लीटर का नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा जो SsangYong के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। दोनों ही इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स होगा।

इन कारों से होगा मुकाबला-इस गाड़ी का मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और हुंडई की अपकमिंग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा जिसका कोडनेम QXi है।

कीमत- इस xuv की कीमत 8-12 लाख रुपए होने की उम्मीद है।

Updated on:
20 Dec 2018 09:06 am
Published on:
20 Dec 2018 09:06 am