कार

Mahindra का देश में जलवा कायम, पिछले महीने बेची इतने हज़ार गाड़ियाँ….

Mahindra's Sales In February 2023: 2023 का दूसरा महीना यानि की फरवरी अब खत्म हो चुका है। फरवरी के खत्म होने के साथ ही इस महीने में देश में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का पिछले महीने भी देश में जलवा कायम रहा और कंपनी ने शानदार सेल्स दर्ज करते हुए देश में धूम मचा दी है।

2 min read
mahindra_cars.jpg
Mahindra Cars

साल के शुरू होने से पहले ही देश के ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स ने 2023 को भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट (Indian Automobile Market) के लिए एक बड़ा साल बता दिया था। जनवरी में देश में व्हीकल सेल्स ज़बरदस्त रही। अब साल का दूसरा महीना यानि की फरवरी खत्म हो चुका है और इसके खत्म होने के साथ ही इस महीने देश में बिके व्हीकल्स की सेल्स रिपोर्ट का भी खुलासा हो गया है। फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट पर गौर किया जाएं, तो भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने पिछले महीने मार्केट में अपना जलवा कायम रखते हुए शानदार सेल्स की है।

पिछले महीने बेची इतने हज़ार गाड़ियाँ

हाल ही में फरवरी में देश में बिके व्हीकल्स की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है। इस सेल्स रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने देश में शानदार सेल्स करते हुए अपना जलवा कायम रखा। कंपनी ने पिछले महीने देश में 58,801 व्हीकल्स की सेल्स दर्ज की। इनमें पैसेंजर व्हीकल्स के साथ कमर्शियल व्हीकल्स भी शामिल हैं।

30 हज़ार से ज़्यादा एसयूवी की हुई सेल्स

कंपनी ने पिछले महीने देश में 30 हज़ार से ज़्यादा एसयूवी की सेल्स दर्ज की। इनमें Mahindra XUV700, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV300 और Mahindra Scorpio Classic जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं।


यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio Classic का नया वैरिएंट होगा जल्द लॉन्च, मिलेंगे 7 और 9 सीटर ऑप्शंस

सेल्स में हुई ग्रोथ


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने देश में 58,801 व्हीकल्स बेचते हुए सेल्स में ग्रोथ भी दर्ज की। कंपनी ने फरवरी 2022 में देश में 54,455 व्हीकल्स की सेल्स की थी। ऐसे में फरवरी 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर कंपनी ने 4,346 व्हीकल्स ज़्यादा बेचे। इस सेल्स के साथ कंपनी को ईयर-टू-ईयर बेसिस पर सेल्स में 7.98% की ग्रोथ (बढ़ोत्तरी) देखने को मिली है।

डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट

फरवरी 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 30,358 पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दर्ज की, जो फरवरी 2022 में 27,663 पैसेंजर व्हीकल्स की थी। पिछले महीने कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 26,193 यूनिट्स रही,जो पिछले साल फरवरी में 23,978 यूनिट्स थी। हालांकि एक्सपोर्ट 2,250 व्हीकल्स का ही हुआ, जो पिछले साल 2,814 यूनिट्स का हुआ था।

यह भी पढ़ें- TVS की रफ्तार हुई Honda से तेज़, पिछले महीने बेचे इतने लाख टू-व्हीलर्स

Published on:
02 Mar 2023 01:57 pm