कार

Honda Amaze से लेकर Hyundai Aura की जगह लोगों ने धड़ल्ले से खरीदी Maruti की यह कार! 31km की देती है माइलेज

कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में भी मारुति आगे रही है। सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें तो बीते महीने मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कर डिजायर की सवसे ज्यादा कारों की बिक्री की जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है।
2 min read
Nov 16, 2022
maruti_dzire.jpg

Best Selling Cars: भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की कारों का दबदबा पिछले महीने भी कायम रहा है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा मॉडल मारुति के ही रहे हैं। कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में भी मारुति आगे रही है। सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें तो बीते महीने मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कर डिजायर की सवसे ज्यादा कारों की बिक्री की जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है।


नंबर्स की बात करें तो पिछले महीने (अक्टूबर 2022 में मारुति डिजायर की 12,321 कारों की बिक्री हुई है जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,707 कारों की बिक्री का रहा था। इस बार डिजायर की बिक्री में 52.54 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई है।


पिछले महीने Honda Amaze की 5,443 कारों की बिक्री हुई है जिससे यह दूसरी सबसे ज्याद बिकने वाली कार बनी है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3,009 कारों की बिक्री का रहा रहा। इस बार कंपनी ने इसकी 2,434 कारों ज्यादा बेचीं हैं।


Hyundai Aura की 4,248 कारों की बिक्री पिछले महीने हुई है जबकि बीते साल यह आंकड़ा सिर्फ 2,701 कारों की बिक्री का रहा है। इस बार कंपनी ने इसकी 1547 कारों ज्यादा बेचीं हैं।

Tata Tigor देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है, पिछले महीने कंपनी ने इसकी 4,001 कारों की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा मात्र 1,377 कारों की बिक्री का रहा है।

इस बार honda city ने 3,250 कारों की बिक्री के साथ 5th नंबर पर पर अपनी जगह बनाई है। पिछले महीने सिटी की कुल 3,250 कारों की बिक्री हुई है जबकि बीते साल यह आंकड़ा 3,611 कारों की बिक्री का रहा है।

Updated on:
16 Nov 2022 09:11 pm
Published on:
16 Nov 2022 01:39 pm