कार

सेफ्टी में फेल हुई नई Maruti Suzuki Alto K10, क्रेस्ट टेस्ट में मिली 2 स्टार रेटिंग

Alto K10 Global NCAP: हाल ही में ग्लोबल NCAP ने नई ऑल्टो K10 का क्रैश टेस्ट किया, और टेस्ट में यह कार बुरी तरह फेल साबित हुई है। यह एडल्ट सेफ्टी सुरक्षा के लिए 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 0-स्टार रेटिंग के साथ आई है।

2 min read
Apr 04, 2023
2023_alto_k10_test.jpg
Maruti Suzuki Alto K10


Maruti Suzuki Alto K10:
मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही अपनी नई Alto K10 को लॉन्च किया था। यह कार दिखने में काफी खूबसरत और कई अच्छे फीचर्स समेत दमदार इंजन से लैस है। लेकिन अभी हाल ही में ग्लोबल NCAP ने नई ऑल्टो K10 का क्रैश टेस्ट किया, और टेस्ट में यह कार बुरी तरह फेल साबित हुई है। यह एडल्ट सेफ्टी सुरक्षा के लिए 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 0-स्टार रेटिंग के साथ आई है। यह नतीजे बेहद चिंताजन है क्योंकि अगर एक्सीडेंट हुआ तो कार में बैठे लोगों को काफी हानि पहुंच सकती है और काफी गंभीर चोटें लग सकती है। जबकि इस कार में सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, सीट बेल्ट जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं।


2023 ऑल्टो K10 ने वयस्क यात्री सुरक्षा में संभावित 34 अंकों में से 21.67 अंक हासिल किए, जिसमें फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट शामिल हैं, जहां इसने क्रमशः 8.2 अंक और 12.4 अंक हासिल किए। जहां तक चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन का सवाल है, ऑल्टो के10 को संभावित 49 में से सिर्फ 3.52 अंक मिले। इसमें केवल सीआरएस (चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम) इंस्टालेशन स्कोर शामिल है क्योंकि इसे डायनामिक स्कोर के लिए 0 अंक मिले।

इंजन और पावर:

AltoK10 में 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन दिया है जोकि 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन करीब 66bhp की मैक्स पावर और 89PS का टॉर्क देता है। नई Alto 10 की कीमत 3.99 लाख से शुरू होती है। कंपनी ने इस कार को अपने 5th जेनरेशन हरटेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिससे कार का वजन हल्का रहते हुए भी काफी मजबूत है। नई ऑल्टो साइज़ में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी है और इसके केबिन में भी बेहतर स्पेस मिलता है।


Published on:
04 Apr 2023 05:56 pm