कार

सिर्फ 3.4 लाख में मिल रही है सात लाख वाली Swift Dzire, ऐसा ऑफर नहीं मिलेगा दोबारा

मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (Maruti Suzuki Swift Dzire) को आधे से भी कम दामों में खरीदने का मौका फिर नहीं मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 11:37 AM IST
Maruti Suzuki Swift Dzire
सिर्फ 3.4 लाख में मिल रही है सात लाख वाली Swift Dzire, ऐसा ऑफर नहीं मिलेगा दोबारा

मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कार है। मारुति सुजुकी की इस कार को बेहद किफायती होने की वजह से फैमिली कार माना जाता है। अगर आप इस कार को कम कीमत में खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपकी इस काम में मदद करने के लिए जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो डिजायर (पेट्रोल) में 1.2 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है। पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देती है। डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होकर इंजन वाली ये कार प्रति लीटर में 28.4 किमी का माइलेज देती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, रिमोट ट्रंक ऑप्नर, एयर क्वालिटी कंट्रोल, रिमोट फ्यूल लिड ऑप्नर, एससेरी पावर आउटलेट, वैनिटी मिरर, रियर सीट हैडरेस्ट, ट्रंक लाइट, लो फ्यूल वारनिंग लाइट, रियर सीट हैडरेस्ट, कप होल्डर-रियर, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ड्राइव मोड्स, बोटल होल्डर, गियर शिप्ट इंडीकेटर और म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई स्विफ्ट डिजायर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.44 लाख रुपये है और सेकंड हैंड स्विफ्ट डिजायर मात्र 3.4 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की ऑनलाइन साइट पर सेकंड हैंड स्विफ्ट डिजायर वीडीआई बेहद कम दामों में मिल रही है। 2009 मॉडल स्विफ्ट डिजायर वीडीआई जो कि 1,33,779 किमी चली हुई है। कार का कलर व्हाइट है और 3rd ओव्नर है।

Published on: