कार

5.22 लाख की कीमत वाली इस सस्ती 7 सीटर कार को खरीदने के लिए उमड़ी भीड़! 27km की देती है माइलेज

Maruti Suzuk: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सस्ती 5/7 सीटर कार Eeco की हर महीने जमकर बिक्री हो रही है। कंपनी भी इस कार की सेल से काफी संतुष्ट नज़र आ रही है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2023, 8:56 AM IST
maruti_eeco.jpg
Maruti Suzuki Eeco



Maruti Eeco: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सस्ती 5/7 सीटर कार Eeco की हर महीने जमकर बिक्री हो रही है। कंपनी भी इस कार की सेल से काफी संतुष्ट नज़र आ रही है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो नई Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.22 लाख रुपये से लेकर 8.24 लाख रुपये तक जाती है।

पेट्रोल और CNG में यह आपको मिल जायेगी। स्पेस को लेकर इस कार में अभी तक कोई शिकायत नहीं है। फैमिली क्लास को यह कार काफी पसंद भी आने लगी है। आइये जानते हैं पिछले महीने कंपनी ने इसकी कितनी यूनिट्स की बिक्री की है...


जनवरी में जमकर बिकी मारुति ईको

Maruti Suzuki ने पिछले महीने (जनवरी 2023) में EECO की 11,709 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 10,528 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार कंपनी ने इसकी 1181 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की है। इस बार YoY ग्रोथ 11.22% बढ़ी है, और इसका मार्केट शेयर 7.57% रहा है। यानी इस सस्ती 7 सीटर को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बरकरार है।

पिछले साल कंपनी ने इसे अपडेट करके बाजार में पेश किया था और तभी से इसकी बिक्री में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। यह एक मल्टीपर्पस गाड़ी है। नई Maruti Eeco को 13 वेरिएंट में पेश किया गया था। इसे 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में उपलब्ध है। इस गाड़ी की बिक्री लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: बलेनो, वैगन-आर और स्विफ्ट की जगह इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग

इंजन और माइलेज

Maruti Eeco में अब updated 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक नई Eeco पेट्रोल वर्जन पर 25% ज्याद माइलेज देगी जबकि वहीं Eeco S-CNG पर 29% अधिक माइलेज मिलेगी। पेट्रोल मोड पर यह कार 20.20 km/l की माइलेज देती है जबकि CNG मोड पर इसकी माइलेज 27.05 km/kg माइलेज देती है।

Updated on:
8 Feb 2023, 8:56 AM IST
Published on: