Maruti Suzuki भारत में लॉन्च करेगी एस-प्रेसो एस-प्रेसो एक माइक्रो एसयूवी है बेहद कम कीमत में हो सकती है लॉन्च
नई दिल्ली :मारुती सुजुकी बहुत जल्द भारत में अपनी पहली माइक्रो एसयूवीएस-प्रेसो को लॉन्च करने जा रहा है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि एस-प्रेसो को कंपनी दिवाली तक भारत में लॉन्च करेगी लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक़ एस-प्रेसो को सितंबर में भी भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि एस-प्रेसो एक माइक्रो एसयूवी है ऐसे में इसकी कीमत तो कम होगी ही साथ ही इसमें जबरदस्त फीचर्स भी दिए जाएंगे।
काफी लंबे समय से भारत में इस कार का इंतजार किया जा रहा था और अब जल्द ही Maruti Suzuki Es-presso भारत में दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी तेजी से इस कार की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है और सितंबर महीने में इस कार को लॉन्च कर दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा हुए 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान Maruti Suzuki एस-प्रेसो को पेश किया गया था। एस-प्रेसो भारतीय बाजार में मारुति की सबसे छोटी एसयूवी होगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मारुति एस-क्रॉस और मारुति इग्निस पर मिली क्रॉसओवर डिजाइन से अगल एस-प्रेसो का लुक पूरी तरह एसयूवी जैसा होगा। यह नई कार रेनॉ क्विड और महिंद्रा केयूवी100 NXT जैसी कारों को टक्कर देगी।
इंजन
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो को कंपनी के हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार में इसमें बीएस6 मानक वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो वैगनआर, स्विफ्ट, इग्निस और बलेनो में है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस छोटी एसयूवी में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। उम्मीद है कि लॉन्चिंग के साथ या कुछ समय बाद कंपनी इसका सीएनजी मॉडल भी पेश करेगी।