मारुति सुज़ुकी ने पिछले महीने ही देश में अपनी नई 5-डोर एसयूवी जिम्नी पेश की है। कंपनी ने उसके बाद ही इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी थी। कंपनी ने इसे अभी लॉन्च भी नहीं किया है पर इसके बावजूद इस दमदार कार के लिए लोगों में ज़बरदस्त क्रेज़ है और लोग जमकर इस कार को बुक कर रहे हैं।
2023 शुरू होने से पहले ही ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स ने इसे भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बड़ा साल बता दिया था। अभी एक महीना ही बीता है और कई ऑटोमोबाइल कंपनियाँ अपने नए व्हीकल्स देश में लॉन्च कर चुकी हैं। कई कंपनियाँ अपने नए व्हीकल्स को पेश कर चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इनमें से एक है मारुति सुज़ुकी (Maruti Suzuki), जिसने पिछले महीने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी नई 5-डोर एसयूवी जिम्नी (Jimny) को पेश किया था। पेश करने के बाद ही कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इस कार की बुकिंग शुरू होते ही इसे ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोगों का इस कार के लिए क्रेज़ भी दिख रहा है।
सिर्फ 3 हफ्तों में बुकिंग हुई 15,000 पार
मारुति सुज़ुकी जिम्नी का लोगों में इतना ज़बरदस्त क्रेज़ है कि इसकी बुकिंग शुरू होने के 3 हफ्तों में ही इस 5-डोर एसयूवी को अब तक 15,000 से भी ज़्यादा लोग बुक कर चुके हैं। इस कार का बुकिंग अमाउंट 11,000 रुपये है। अभी इस दमदार कार के लॉन्च होने में कुछ समय है और इसकी ऑफिशियल कीमत का खुलासा होने में भी। इसके बावजूद इस एसयूवी को ज़बरदस्त प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Mahindra ने किया साल के पहले महीने में कमाल, बेच डाली इतनी हज़ार गाड़ियाँ..
शानदार फीचर्स से है लैस
मारुति सुज़ुकी की नई 5-डोर जिम्नी शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, स्मार्ट प्ले प्रो, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, मल्टीपल चार्जिंग सॉकेट्स, नैविगेशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, EBD, ESP, हिल असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर कैमरा और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। ऑफरोडिंग के लिए भी यह कार बेहतरीन होगी। साथ ही इस कार के दो ट्रिम्स Alpha और Zeta मार्केट में अवेलेबल होंगे।
इंजन और गियरबॉक्स
मारुति सुज़ुकी की नई 5-डोर जिम्नी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। इससे कार को 103 bhp पावर और 134 Nm टॉर्क मिलेगा। साथ ही इस एसयूवी में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स के ऑप्शंस मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब होंगे सस्ते, ई-मोबिलिटी में आएगी तेज़ी