कार

दिसंबर माह में मारुति सुजुकी की बिक्री 4 प्रतिशत घटी

कपंनी ने नवंबर माह में बिक्री में 14.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी लेकिन बिक्री की यह दर दिसंबर माह में 4.1 प्रतिशत घटकर 1,06,388 इकाई रह गई

less than 1 minute read
Jan 02, 2017
Maruti
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा 8 नवंबर को की गई नोटबंदी का असर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कपंनी मारुति सुजुकी को भी झेलना पड़ा। नोटबंदी के चलते मारुति सुजुकी की यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में कमी दर्ज की गई। आपको बता दें एडवांस बुकिंग के बल पर कपंनी ने नवंबर माह में बिक्री में 14.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी लेकिन बिक्री की यह दर दिसंबर माह में 4.1 प्रतिशत घटकर 1,06,388 इकाई रह गई। दिसंबर 2015 में यह 1,11,333 इकाई रही थी।

दिसंबर माह में निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई
कपंनी की ओर जारी किए गए आकंड़ों के मुताबिक यात्री वाहनों की ब्रिकी में कमी दर्ज करने वाली कपंनी ने दिसंबर माह में अपने निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की है। आकंड़ों के अनुसार इस माह में कपंनी ने 11,494 वाहनों का निर्यात किया जबकि गत वर्ष के समान माह में यह आंकड़ा 7,816 इकाई रहा था। हालांकि वर्ष 2015 में यात्री वाहनों की घरेलू ब्रिकी काफी अच्छी रही थी।

सियाज की वाहन बिक्री में 30.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी
कपंनी के मुताबिक आलोच्य माह में घरेलू बाजार में जहां कंपनी के यात्री वाहन श्रेणी में ऑल्टो, वैगन आर, स्विफ्ट, रिज, सेलेरियो, बलेनो, डिजायर और डिजायर टूअर वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं सियाज की बिक्री में 30.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। घरेलू बाजर और निर्यात मिलाकर कुल बिक्री एक प्रतिशत घटकर 1,17,908 इकाई रही जबकि पिछले साल दिसंबर में यह आंकड़ा 1,19,149 इकाई रहा था।
Published on:
02 Jan 2017 02:54 pm
Also Read
View All