कार

Maruti Suzuki की बिक्री में चमकी ये 15 कारें! Alto से लेकर Grand Vitara की जमकर हुई सेल

पिछला महीना (October 2022) मारुति सुजुकी के लिए अच्छा साबित हुआ, कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। मारुति ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि उसने पिछले महीने उसने पिछले महीने कुल 140,337 कारों की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी सिर्फ 108,991 कारों को बेचा।

2 min read
Nov 02, 2022


मारुति सुजुकी के लिए पिछला महीना (October 2022) अच्छा साबित हुआ, कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। मारुति ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि उसने पिछले महीने उसने पिछले महीने कुल 140,337 कारों की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी सिर्फ 108,991 कारों को बेचा। वैसे इस बात फेस्टिव सीजन में मारुति को थोड़ी और बेहतर सेल की उम्मीद थी। उम्मीद जताई जा रही है कि बेहतर ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ कंपनी की बिक्री और भी बेहतर होगी।

इन गाड़ियों की बिक्री हुई तेज

पिछले महीने मारुति सुजुकी की बिक्री में Alto से लेकर Grand Vitara ने बड़ी भूमिका निभाई है। पिछले महीने मारुति ने Alto और S-Presso की 24,936 यूनिट बेचीं, जबकि बीते साल में इस सेगमेंट में 20,461 गाड़ियां बेची थीं। इसके अलावा मारुति ने Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR की पिछले महीने 73,685 यूनिट बेचीं, जबकि बीते साल अक्टूबर में ये आंकड़ा 48,690 यूनिट्स की बिक्री का रहा।

मिड-साइज़ सेगमेंट में Ciaz की कुल 1,884 यूनिट्स की बिक्री हुई। यूटिलिटी सेगमेंट में Brezza, Ertiga, S-Cross, XL6 और Grand Vitara की 30,971 यूनिट्स की बिक्री हुई। वैन स्गेमेंट में Eeco की 8,861 यूनिट्स की बिक्री हुई।

CNG सेगमेंट में 2 नई एंट्री

देश में CNG वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मारुति सुजुकी ने Baleno CNG और XL6 को CNG ko लॉन्च किया है। बलेनो CNG में दो वैरियंट में उतारा है। जिसकी कीमत 8.28 लाख रुपये से शुरू होती है।

इंजन की बात करें तो बलेनो CNG में 1.2 लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 77.49PS की पावर और 98.5 Nm का Torque जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। CNG में नई बलेनो 30.61 km/kg की माइलेज देती है।

इसके अलावा Maruti XL6 CNG की एक्स-शो रूम कीमत 12.24 लाख है। इसमें 1.5 लीटर फोर सिलेंडर K15C माइल्ड-हाइब्रिड डुअलजेट डुअल VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करें, तो यह 26.32 km/kg की माइलेज देती है।

Updated on:
02 Nov 2022 10:30 pm
Published on:
02 Nov 2022 01:17 pm
Also Read
View All