गिरती बिक्री को देखते हुए कंपनी ने लिया फैसला Maruti Vitara Brezza पर शुरू किया डिस्काउंट महज कुछ दिनों तक ही चलेगा ये ऑफर
नई दिल्ली: पॉपुलर कॉम्पैक्ट suv सेगमेंट में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा ( Maruti Vitara brezza ) सबसे ऊपर आती है। यह कार ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है। आपको बता दें कि अच्छी-खासी पॉपुलर होने के बावजूद भी पिछले काफी समय से इस कार की बिक्री में गिरावट दिखाई दे रही है। इसके साथ ही हाल ही में लॉन्च हुई कार hyundai venue के मार्केट में आने के बाद से इस कार की बिक्री पर असर पड़ा है। ऐसे में अपनी इस कार की बिक्री को फिर से बढ़ाने के लिए कंपनी ने भारी कार डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
अगर आप अभी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा को खरीदते हैं तो आप फायदे में रहेंगे और ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी अपनी इस कार पर पूरे 33 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जी हां ये डिस्काउंट इसलिए दिया जा रहा है कि ग्राहकों को लुभाया जा सके और इस कार की गिरी हुई बिक्री से लगातार हो रहे नुकसान को कम किया जा सके। लेकिन ख़ास बात ये है कि अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसका फायदा महज 30 जून 2019 तक ही ले सकते हैं।
जानें क्या है खासियत
इंजन की बात करें तो इस कार में 1248cc का DDiS 200 इंजन दिया गया है जो 4000 rpm पर 66kW की मैक्सिमम पावर और 1750 rpm पर 200Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल/ AGS ट्रांसमिशन दिया जाता है।
माइलेज
वैसे तो कॉम्पैक्ट SUV में ज्यादा माइलेज नहीं मिलता है लेकिन कंपनी ऐसा दावा करती है कि इस कार में 24.3 kmpl का माइलेज मिलता है। अगर इस कार में कंपनी के दावे के मुताबिक़ माइलेज मिलता है तो ये ग्राहकों की जेब का बोझ कम कर सकता है।
कीमत
कीमत की बात करें तो विटारा ब्रेज़ा की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 7.68 लाख रुपये से लेकर 10.43 लाख रुपये तक जाती है। इसमें आपको 7 वेरिएंट्स मिलते हैं। विटारा ब्रेजा में एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं।