कार

पहले से ज्यादा पावरफुल और शानदार होंगी Maruti की ये कारें, जानें कब तक आएंगी मार्केट में

नए इंजन से लैस होंगी मारुति की कारें सियाज में सबसे पहले मिलेगा ये इंजन पहले से ज्यादा पावरफुल है इंजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 1:25 PM IST
maruti
पहले से ज्यादा पावरफुल और शानदार होंगी Maruti की ये कारें, जानें कब तक आएंगी मार्केट में

नई दिल्ली:Maruti अपनी कारों के लिए नए इंजन का निर्माण कर रहा है ये तो सभी को पता है लेकिन अब खबर आ रही है कि मारुति अपनी नया डीजल इंजन मारुति ERTIGA, Ciaz, एस-क्रॉस और ब्रेजा में लगाएगी। यानि ये कारें अब पहले से ज्यादा पॉवरफुल होंगी।

मारुति ने 1.5-लीटर का नया डीजल इंजन तैयार किया है। हालांकि ये नया इंजन नया इंजन 1.3-लीटर वाले डीजल इंजन से ज्यादा पावरफुल है लेकिन ये 4-सिलिंडर DDis इंजन माइल्ड-हाइब्रिड नहीं है। डीजल इंजन 95PS का पावर और 225Nm टॉर्क जनरेट करता है।

मारुति सबसे पहले ये इंजन सियाज में लॉन्च करेगी। सियाज को नए इंजन के साथ लॉन्च करने के बाद कंपनी यही 1.5-लीटर डीजल इंजन अर्टिगा में देगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है इसके बाद यह इंजन मारुति की क्रॉसओवर एसयूवी एस-क्रॉस में शामिल किया जाएगा। विटारा ब्रेजा के फेसलिफ्ट वर्जन में भी यही इंजन होगा, क्योंकि प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसका इंजन कम पावरफुल है।

Published on: