कार

2019 की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगी Mercedes-Benz V class

मर्सिडीज-बेंज ( Mercedes Benz ) अगले साल 24 जनवरी को अपनी नई कार मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास एमपीवी ( Mercedes Benz V-class ) भारत में लॉन्च करेगी।

less than 1 minute read
2019 की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगी Mercedes-Benz V class

जर्मनी की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ( Mercedes Benz ) अगले साल 24 जनवरी को अपनी नई कार वी-क्लास एमपीवी ( Mercedes Benz V-class ) भारत में लॉन्च करेगी। साल 2019 में मर्सिडीज की पहली कार भारत आएगी जो कि पिछले 4 सालों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है। अंब कंपनी ने लंबे समय के बाद इस कार को भारत में लॉन्च करने का प्लान बनाया है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स...

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 194 पीएस की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। मिली जानकारी के अनुसार इस कार में लेटेस्ट OM654 मोटर दी जाएगी। इस प्रकार का इंजन फिलहाल सी-क्लास और ई-क्लास में लगाया जा रहा है। इस इंजन में डीजल पर्टीक्यूलेट सिस्टम मौजूद है। ये कार भारत में 7-8 सीटर के ऑप्शन में आएगी।

लंबाई की बात की जाए तो मर्सिडीज बेंज वी-क्लास के स्टैंडर्ड वेरिएंट की लंबाई 5,140 मिमी है और इसके एक्सटेंडेट लेंथ वेरिएंट की लंबाई 5,370 मिमी है। भारत में इस कार को सीबीयू यूनिट के तौर पर भारत में स्पेन से इंपोर्ट किया जाएगा और वर्तमान में स्पेन में ही इस कार को तैयार किया जा रहा है। अगर भारत में इस कार की सेल बढ़ती है तो उसके बाद इसका निर्माण भारत में किया जाएगा। स्पेन में जर्मनी की तुलना में निर्माण लागत कम है, जिसकी वजह से इस कार को जर्मनी की जगह स्पेन में बनवाया जा रहा है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 75 से 80 लाख रुपये तक हो सकती है।

Published on:
22 Dec 2018 02:18 pm
Also Read
View All