ज्यादा माइलेज देने वाली पांच सबसे सस्ती कारें हैं। इन कारों की खासियत ये है कि ये माइलेज में आगे होने के साथ कीमत में कम हैं। कम मेंटेनेंस कॉस्ट वाली भारत की सस्ती कारें।
आज हम आपको भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पांच ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जो कि माइलेज के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं। इन पांच कारों की खासियत ये है कि ये माइलेज में आगे होने के साथ-साथ कीमत में बेहद कम हैं और मेंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 ( maruti suzuki alto 800 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 47 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज दे सकती है और प्रति किलो सीएनजी में 33.44 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग2.66 लाख रुपये है।
रेनॉल्ट क्विड ( renault kwid )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 999 सीसी की इंजन है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 91 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। और दूसरा 0.8 लीटर का इंजन दिया गया है। माइलेज के मामले में ये कार काफी ज्यादा किफायती है और 1 लीटर वेरिएंट प्रति लीटर में 23.01 किमी का माइलेज देता है और 0.8 लीटर वेरिएंट प्रति लीटर में 25.17 किमी का माइलेज देता है। कीमत की बात की जाए तो इस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.66 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 ( Maruti Suzuki Alto K10 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1 लीटर का इंजन दिया दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.07 किमी का माइलेज दे सकती है और प्रति किलो सीएनजी में 32.26 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.42 लाख रुपये है।
टाटा टियागो ( Tata Tiago )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 85 पीएस की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.05 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 70 पीएस की पावर और 140 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 27.2 किमी का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये है।
डैटसन रेडी-गो ( Datsun REDI GO )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 799 सीसी का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 53.64 बीएचपी की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार में 5 लोगों के बैठने के लिए सीटिंग सिस्टम दिया गया है। अगर माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में पेट्रोल में 22.7 किमी का माइलेज दे सकती है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली ये कार 2 व्हील ड्राइव है। कीमत की बात की जाए तो इस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.61 लाख रुपये है।