कार

जल कर खाक हो गई 2.5 करोड़ रुपए की कार

दिल्ली के बदरपुर इलाके में सोमवार को सड़क पर ढाई करोड़ रुपए की सुपरकार लैम्बॉर्गिनी गैलार्डो धूं-धूं कर जल गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2015, 12:12 PM IST
Lamborghiniq
Lamborghini

नई दिल्ली। दिल्ली के बदरपुर इलाके में सोमवार को सड़क पर ढाई करोड़ रुपए की सुपरकार लैम्बॉर्गिनी गैलार्डो धूं-धूं कर जल गई। मिली जानकारी के अनुसार यह कार इटली का एक शख्स चला रहा था। हालांकि इस घटना में इस शख्स को कोई भी चोट नहीं आई है वह पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सबसे पहले कार के अगले हिस्से यानी इंजन में आग लगी थी उसके बाद आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।

दुनिया की सुपर कार मानी जाने वाली लैम्बॉर्गिनी गैलार्डो को कंपनी ने 2013 में बाजार में उतारा था। यह कार लैम्बॉर्गिनी की बेस्ट सेलिंग कार है। वहीं कार में अचानक आग लग जाने के कारण अब इस कार के निर्माताओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। साथ ही लैम्बॉर्गिनी गैलार्डो चलाने वाले लोगों के मन में भी अब इस कार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस घटना के बाद लैम्बॉर्गिनी अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है आखिर कार में अचानक आग कैसे लग गई। इसके लिए कंपनी एक रिसर्च पर काम कर रही है। हालांकि दिल्ली में किसी सुपर कार का कोई पहला एक्सीडेंट नहीं है। देश की राजधानी में इस साल कई सुपरकार्स के एक्सीडेंट देखने को मिले हैं।

Published on: