Nissan Sales In January 2023: साल के पहले महीने यानि की जनवरी को खत्म हुए और दूसरे महीने फरवरी को शुरु हुए अब कुछ दिन हो चुके हैं।फरवरी की शुरुआत में ही जनवरी में भारत में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कार निर्माता कंपनी निसान ने सेल्स में काफी गिरावट दर्ज की है।

2022 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बेहतरीन साल रहा और इसके बाद 2023 से भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट को काफी उम्मीदें हैं। देश के ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स पहले ही इस साल को देश के ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बड़ा बता चुके हैं। साल के पहले महीने यानि की जनवरी को खत्म हुए और दूसरे महीने यानि की फरवरी को शुरू हुए अब कुछ दिन भी हो गए हैं। जफरवरी की शुरुआत में ही जनवरी में देश में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी पेश हो चुकी है। कई कार निर्माता कंपनियों ने पिछले महीने बेहतरीन सेल्स दर्ज की, तो कुछ कार निर्माता कंपनियों को जनवरी 2023 में कम सेल्स देखने को भी मिली। इन कंपनियों में से एक जापान की कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) भी है।
सिर्फ इतनी गाड़ियाँ ही बिकी
जनवरी 2023 में भारत में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट को देखा जाएं, तो निसान इंडिया (Nissan India) को गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के लिए साल का पहला महीना कुछ खास नहीं रहा और उन्हें उम्मीद से कम सेल्स देखने को मिली। निसान इंडिया ने पिछले महीने देश में सिर्फ 2,803 गाड़ियाँ बेची। निसान का भारत में लाइनअप ज़्यादा बड़ा नहीं है। कंपनी की सिर्फ 2 गाड़ियाँ ऑफिशियल रूप से भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। कंपनी की इस समय भारतीय मार्केट में ऑफिशियल रूप से अवेलेबल गाड़ियाँ निसान मैगनाइट (Nissan Magnite) और निसान किक्स (Nissan Kicks) हैं।
यह भी पढ़ें- Valentine's Day पर ड्राइव करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियाँ, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत
सेल्स में देखने को मिली गिरावट
निसान इंडिया के लिए साल का पहला महीना कुछ अच्छा नहीं रहा। कंपनी ने इस महीने सिर्फ देश में सिर्फ 2,803 गाड़ियाँ बेची। पर इतना ही नहीं, इस महीने कंपनी ने सेल्स में काफी गिरावट भी दर्ज की। जनवरी 2022 की सेल्स रिपोर्ट की बात करें, तो निसान इंडिया ने पिछले साल इस महीने में देश में 4,250 गाड़ियाँ बेची थी।
अगर दोनों सालों के पहले महीनों की सेल्स की ईयर टू ईयर बेसिस पर तुलना की जाएं, तो जनवरी 2022 के मुकाबले निसान इंडिया ने जनवरी 2023 में 1,447 गाड़ियाँ कम बेची। इससे कंपनी को सेल्स में काफी गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2022 के मुकाबले जनवरी 2023 में निसान इंडिया ने ईयर टू ईयर बेसिस पर सेल्स में 34.05% गिरावट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Nitin Gadkari का दावा, 2030 तक भारतीय सड़कों पर होंगे 2 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स