कार

तीन साल तक फ्री में अनलिमिटेड चार्ज होगी ये कार, 400Km का देती है माइलेज

पोर्शे की इस कार में बेहद पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर है का इस्तेमाल किया गया है, जो 600 पीएस का पावर प्रोड्यूस करता है।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2019, 11:31 AM IST
PORCHE
तीन साल तक फ्री में अनलिमिटेड चार्ज होगी ये कार, 400Km का देती है माइलेज

नई दिल्ली: लग्जरी कार कंपनी Porsche अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार टायकैन को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। ऑल इलेक्ट्रिक पोर्शे टायकैन की इस कार का मुकाबला टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार से होगा। कंपनी इसे इसी साल लॉन्च किया जाएगा। पोर्शे अपने कस्टमर्स को इसे तीन साल तक मुफ्त में चार्जिंग का ऑफर दे रही है।

पोर्शे ने इलेक्ट्रिफाई अमेरिका के साथ एग्रीमेंट साइन किया है जिसके तहत टायकैन के ग्राहकों को देश के किसी भी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन से तीन साल तक फ्री अनलिमिटेड फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें कि पोर्शे की इस कार में बेहद पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर है का इस्तेमाल किया गया है, जो 600 पीएस का पावर प्रोड्यूस करता है। इस मोटर की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

इलेक्ट्रिफाई अमेरिका, चार्जिंग स्टेशन और फास्ट चार्जिंग 'टर्बो चार्जर' कियोस्क को लगाने के अलावा ऐसे प्रोडक्ट को लॉन्च करने पर विचार कर रही है जिससे घर पर भी कार को आसानी से चार्ज किया जा सकेगा।

पोर्शे ने बीएमडब्ल्यू, डायमलर, फोर्ड और ऑडी जैसी कंपनियों से भी हाथ मिलाया है जो मिलकर यूरोप में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए फास्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करेंगे।

कंपनी के CEO ओलिवर ब्लूम ने एक इंटरव्यू में कहा कि कार का सिंगल चार्जिंग में 400Km तक का सफर तय करने में सक्षम है जो फुल चार्ज होने में मात्र 20 मिनट का समय लेती है। कार में 800 वॉल्ट इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई सिस्टम है जिससे कार को सिर्फ 4 मिनट की चार्जिंग में 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ब्लूम ने आगे बताया की नेक्स्ट जनरेशन बैटरी 1000 किलोमीटर तक चलने में सक्षम होगी जिनका चार्जिंग टाइम भी कम होगा।

Published on: