Youtube चैनल्स पर चल रहा सेकेंड हैंड कारों का फर्जीवाड़ा पुरानी कारों को अच्छी कंडीशन में बताकर ग्राहकों को लगाया जाता है चूना कुछ ही महीनों में खराब हो जाती है इन कारों की हालत
नई दिल्ली:YouTube पर सेकेंडहैंड कार बेचने वाले डीलर्स की भरमार है जो बेहद ही कम कीमत में लग्जरी कारें बेच रहे हैं। अगर आप भी सेकेंड हैंड कार ( second hand car ) खरीदने के किसी यूट्यूब चैनल का सहारा ले रहे हैं तो आप भी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। दरअसल सेकेंड हैंड कार बेचने के नाम पर यूट्यूब पर खूब फर्जीवाड़ा हो रहा है। तो चलिए आज आप भी जान लीजिए कैसे यूट्यूब चैनल की मदद से पुरानी कार खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है।
पुरानी कारों को दिया जाता है नया लुक
आपने देखा होगा कि यूट्यूब पर जिनते भी ओल्ड कार डीलर्स हैं उनकी वो अपनी कारों को नया जैसा बताते हैं, जबकि असलियत में ऐसा नहीं होता है। दरअसल कारों को नया जैसा दिखाने के लिए उनपर पेंट और पॉलिश किया जाए है जिससे वो देखने में बेहद आकर्षक लगने लगती हैं। इसी चक्कर में लोग धोखा खा जाते हैं और काफी पुरानी कारों को नए जैसा समझकर खरीद लेते हैं।
टायर से लेकर कार सीट्स तक सबकुछ होता है चेंज
ओल्ड कार डीलर्स अपनी पुरानी कारों को नए जैसा दिखाने के लिए सीट कवर से लेकर कार के टायर तक, सबकुछ चेंज करवा देते हैं जिससे जब ग्राहक कार के अंदर बैठता है और बाहर से इसे देखता है तो उसे समझ नहीं आता है कि ये कार पुरानी है या नई और इसी चक्कर में ये धोखे में आ जाता है। आप भी अगर पुरानी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऐसी गलती करने से बचें।
लोकल कार पार्ट्स
कई बार पुरानी कारों में दिक्कत को ठीक करने के लिए डीलर्स इसमें लोकल कार पार्ट्स लगवा देते हैं जिसकी वजह से कार चलने की हालत में तो आ जाती है लेकिन कुछ ही महीनों के अंदर कार में दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। यह दिक्कत कई बार इतनी बड़ी होती है कि पुरानी कार खरीदने के बाद ग्राहकों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ जाते हैं।
किलोमीटर्स कम कर देते हैं डीलर्स
पुरानी कारों को अच्छी कंडीशन में दिखाने के लिए सेकेंड हैंड कार डीलर्स कार के स्पीडोमीटर ( Speedometer ) से इसके चले हुए किलोमीटर्स कम कर देते हैं। वो ग्राहकों को बताते हैं कि कार ज्यादा चली हुई नहीं है। ऐसे में कस्टमर्स धोखा खा जाते हैं और खस्ता हालत वाली कार खरीदकर फंस जाते हैं। ऐसे में आप भी अगर पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो ये गलतियां कभी ना करें।