कार

शुरुआत से ही कारों के शौकीन हैं सलमान खान, गैराज में खड़ी हैं ऐसी कारें जिनके विदेशों में भी हैं दीवाने

आज के समय में सबसे बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाले सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan ) इन बेहतरीन कारों में चलते हैं....

2 min read
शुरुआत से ही कारों के शौकीन हैं सलमान खान, गैराज में खड़ी हैं ऐसी कारें जिनके विदेशों में भी हैं दीवाने

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस समय देश के सबसे महंगे सितारों में से एक हैं। 26 दिसंबर, 1965 को इंदौर में जन्मे सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से की और उसके बाद 1989 में बतौर लीड एक्टर मैंने प्यार किया में काम किया। आज हम आपको बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

रेंज रोवर वॉग ( Range Rover Vouge ) इंजन और पावर की बात की जाए तो रेंज रोवर वॉग में 4367 सीसी का इंजन दिया गया जो कि 335 बीएचपी का पावर और 740 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये है।

टोयोटा लैंड क्रूजर ( Toyota Land Cruiser ) इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा लैंड क्रूजर में 4461 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है जो कि 261 बीएचपी की पावर और 650 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।

लेक्सस एलएक्स 470 ( Lexus LX 470 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो लेक्सस एलएक्स 470 में4663 सीसी का इंजन दिया गया जो कि 271 बीएचपी का पावर जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.25 करोड़ रुपये है।

ऑडी आरएस 7 ( Audi RS 7 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो ऑडी आरएस 7 में 3993 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 552.5 बीएचपी की पावर और 700 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज जीएल क्लास ( Mercedes Benz GL Class ) इंजन और पावर की बात की जाए तो मर्सिडीज-बेंज जीएल क्लास में 5461 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है जो कि 549.8 बीएचपी की पावर और 619 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

Published on:
26 Dec 2018 12:11 pm
Also Read
View All