कार

रेंज रोवर वाले फीचर से लैस होकर आएगी Tata Harrier, सड़कों पर आते ही मचाएगी धूम

टाटा मोटर्स की सबसे शानदार एसयूवी टाटा हैरियर ( Tata Harrier ) में खास रेंज रोवर वेलार वाला फीचर दिया जाएगा, जो कि इस एसयूवी को ज्यादा बेहतरीन बनाएगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 12:57 PM IST
Tata Harrier
रेंज रोवर वाले फीचर से लैस होकर आएगी Tata Harrier, सड़कों पर आते ही मचाएगी धूम

भारत की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की बेहतरीन और सबसे शानदार एसयूवी टाटा हैरियर अगले साल यानी 2019 के शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। टाटा मोटर्स ने हाल ही में हैरियर का प्रोडक्शन वेरिएंट पेश किया जो कि लैंड रोवर के प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है। इसी के साथ इस एसयूवी में एक खास रेंज रोवर वेलार वाला फीचर भई दिया जाएगा। भारत में टाटा की कारें काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं और इस एसयूवी के आने के बाद सेल में इजाफा होगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। इस एसयूवी को इम्‍पैक्‍ट डि‍जाइन 2.0 थीम पर तैयार किया जाएगा जो कि ओमेगा मोनोकॉक प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आएगा। टाटा हैरियर में रेंज रोवर वेलार जैसा 8.8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो कि Visteon से लिया गया है।

टाटा हैरियर का व्हीलबेस लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसा होगा और ये एसयूवी काफी हद तक प्रॉडक्शन मॉडल जैसी हो सकती है। इस एसयूवी में एलईडी डीआरएल्स से लैस हेडलैंप्स दी जाएंगी। टाटा की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान भारत में कई बार देखा गया है। अब देखते हैं कि भारत में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

इन एसयूवी से हो सकता है मुकाबला
भारत में लॉन्च होने के बाद टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 500 और जीप कंपास से हो सकता है। कीमत की बात की जाए तो टाटा हैरियर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये हो सकती है।

Updated on:
9 Nov 2018, 12:57 PM IST
Published on: