कार

अब हुंडई क्रेटा पर भारी पड़ेगी टाटा की ये नई SUV, फीचर्स जान गए तो अभी करना चाहेंगे सवारी

हाल ही में टाटा हैरियर एसयूवी का टीजर हाल ही में सामने आया है और इसकी तुलना हुंडई क्रेटा से की जा रही है। यहां जानें दोनों कॉम्पेक्ट एसयूवी के फीचर्स।

2 min read
अब हुंडई क्रेटा पर भारी पड़ेगी टाटा की ये नई SUV, फीचर्स जान गए तो अभी करना चाहेंगे सवारी

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स अपनी बेहतरीन एसयूवी टाटा हैरियर को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इस एसयूवी का टीजर हाल ही में सामने आया है और इसकी तुलना हुंडई क्रेटा से की जा रही है। आज हम यहां बताएंगे कि टाटा हैरियर और हुंडई क्रेटा में से कौन सी एसयूवी ज्यादा बेहतर हो सकती है। आइए जानते हैं इन दोनों कॉम्पेक्ट एसयूवी के फीचर्स कैसे हैं।

इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 140 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन का भी ऑप्शन दिया जा सकता है। इस एसयूवी को इम्‍पैक्‍ट डि‍जाइन 2.0 थीम पर तैयार किया जाएगा जो कि ओमेगा मोनोकॉक प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आएगा। टाटा की इस एसयूवी का टीजर वीडियो सामने आया है, जिसके बाद इसकी तुलना हुंडई क्रेटा से हो रही है।

टाटा हैरियर में एलईडी डीआरएल्स से लैस हेडलैंप्स दी जाएंगी। टाटा की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान भारत में कई बार देखा गया है। अब देखते हैं कि भारत में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है। टीजर वीडियो में पता चल रहा है कि टाटा हैरियर का डैशबोर्ड कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। इसमें 8.8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डैशबोर्ड पर ग्रे और ब्राउन कलर में ड्यूल टोन फिनिश, सेंटर कंसोल थ्री-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। कीमत की बात की जाए तो टाटा हैरियर की एक्स शोरूम कीमत 16 से 21 लाख रुपये हो सकती है।

वहीं हुंडई क्रेटा की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1591 सीसी का 16-वी वीटीवीटी इंजन दिया गया है कि 121.3 बीएचपी की पावर और 151 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। डीजल इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1582 सीसी का 16-वी सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 126.2 बीएचपी की पावर और 259.87 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 ये एसयूवी प्रति लीटर में 22.1 किमी का माइलेज देती है। ये एसयूवी 6 स्पीड गियर मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। कीमत की बात की जाए तो हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.44 लाख से 15.04 लाख रुपये तक है।

Published on:
04 Dec 2018 04:54 pm
Also Read
View All