आने वाले एक साल में Tata मोटर्स 4 नई SUV लॉन्च करने जा रहा है लोगों के बजट और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा
नई दिल्ली: tata moters देश और दुनिया में एक जाना-माना ब्रैंड है और इसकी कारें लोगों के बीच अच्छी-खासी पॉपुलर हैं। Tata मोटर्स हर तरह की कारें बनाता है जिसमें suv कारें भी शामिल हैं। आने वाले एक साल में Tata मोटर्स 4 नई SUV लॉन्च करने जा रहा है जिन्हें लोगों के बजट और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। ये SUVs साल 2020 के अंत तक भारत में दस्तक दे सकती हैं।
Tata Buzzard
ये SUV Cassini नाम से भारत में लॉन्च हो सकती है। दिखने में यह काफी हद तक हैरियर जैसी दिखती है। जानकारी के मुताबिक़ इस कार की कीमत 15 से 18 लाख के बीच हो सकती है।
इस कार को जेनेवा मोटर शो 2019 में पेश किया गया था। जानकारी के मुताबिक़ ऑटो एक्स्पो 2020 में इस कार का प्रोडक्शन वर्जन पेश किया जा सकता है और इसके बाद ही इस कार को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
tata harrier AT
मार्केट में टाटा हैरियर को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन अब इस कार का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल इस कार को लोगों ने काफी पसंद किया था और यही वजह है कि अब इसका ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
Tata Nexon Fcelift
टाटा नेक्सॉन भारत में साल 2017 में लॉन्च की गयी थी जिसे ग्राहकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था और अब इस कार कार फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। ये कार हाईटेक फीचर्स से लैस है।