कार

Tata Motors को मिला ग्राहकों का साथ! बिक्री में हुई इतनी बढ़ोतरी, इस कार की हो रही है जमकर तारीफ़

भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स अब तेजी से आगे बढ़ रही है। लगातार कंपनी के वाहनों की बिक्री में इजाफा हो रहा है।

2 min read
Nov 02, 2022

भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स अब तेजी से आगे बढ़ रही है। लगातार कंपनी के वाहनों की बिक्री में इजाफा हो रहा है। कंपनी ने पिछले महीने (Oct 2022) की सेल्स नतीजे जारी कर दिए हैं। फेस्टिव सीजन का फायदा इस बार टाटा मोटर्स को मिला है। कंपनी ने पिछले महीने (अक्टूबर 2022) 45,423 गाड़ियों की बिक्री की है जबकि पिछले साल की अक्टूबर महीने में ही टाटा ने महज 33,925 गाड़ियों की बिक्री की थी।

ऐसे में इस बार टाटा को अपनी बिक्री में 33 प्रतिशत का इआफा हुआ है। कंपनी को उम्मीद है नवम्बर और दिसम्बर का महीना भी काफी महत्वपूर्ण है बिक्री के लिहाज से। टाटा के पुणे प्लांट के बंद होने की वजह से पिछले महीने प्रोडक्शन में कमी आई है।


बढ़ रही है बिक्री लगातार

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट (अक्टूबर 2022) में टाटा मोटर्स ने कुल मिलाकर 78,335 वाहनों की बिक्री की है , जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान कंपनी केवल 67,829 वाहनों की बिक्री करने में सफल रही है , जिसमें सालाना आधार पर 15.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


कर्मशियल वाहनों की बिक्री ने किया निराश

कर्मशियल वाहनों की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 32,912 गाड़ियों की बिक्री की है जबकि बीते साल यह आंकड़ा 33,674 यूनिट्स की बिक्री का रहा था, ऐसे में इस बार कंपनी की बिक्री में 2 प्रतिशत की कमी आई है। वैसे यह गिरावट कोई बहुत ज्यादा चिंताजनक नहीं है।


सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए लगी लाइन

टाटा मोटर्स ने अभी कुछ समय पहले ही अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक छोटी कार टियागो EV को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है। पहले ही दिन इसे 10,000 बुकिंग मिली थी। कम कीमत और ज्यादा रेंज की वजह से इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इसमें 24 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो कि सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का (MIDC) रेंज प्रदान करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में छोटा 19.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो कि एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है।

Updated on:
02 Nov 2022 10:28 pm
Published on:
02 Nov 2022 11:26 am
Also Read
View All