कार

टाटा टियागो और टिगोर जेटीपी की डिलीवरी हुई शुरू, जानें किसे मिली पहली कार

टाटा टियागो और टिगोर को बता दें कि टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को खरीदने के लिए आपको थोड़ा मशक्कत कर सकती है,

less than 1 minute read
टाटा टियागो और टिगोर जेटीपी की डिलीवरी हुई शुरू, जानें किसे मिली पहली कार

नई दिल्ली: tata motors ने जोर-शोर से टाटा टियागो और टिगोर जेटीपी को अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया था। अब टाटा टियागो और टिगोर जेटीपी देश भर के डीलरशिप पर पहुंच चुकी है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। मूंबई के जीशान खान को हाल ही टियागो जेटीपी की पहली यूनिट सौंपी गई हैं।

आपको बता दें कि टाटा टियागो और टिगोर को बता दें कि टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को खरीदने के लिए आपको थोड़ा मशक्कत कर सकती है, क्योंकि ये सिर्फ देश के 15 शहरों और उसमें भी सिर्फ 30 टाटा डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

गौरतलब है कि इन दोनों कारों को टाटा मोटर्स और कोयंबटुर बेस्ड जयेम ऑटो ने मिलकर बनाया है। जयेम ऑटो अपनी दमदार मैकेनिकल रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। स्टैंडर्ड के मुकाबले दोनों कारों में कई अपडेट किये गए हैं जो आपको कार देखते ही मालूम पड़ जाएंगे।

टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी दो ड्राइविंग मोड के साथ मिलती हैं जिसमें स्पोर्ट और सिटी शामिल है। टाटा का यह भी दावा है कि इसके सस्पेंशन में भी कुछ सुधार किया गया है जिससे इसकी राइड और हैंडलिंग को और भी आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके लिए कार को थोड़ा लोवर रखा गया है यानि इसका ग्राउंड क्लियरेंस पहले 4 मिलीमीटर कम है।

टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को सबसे पहले इसी साल हुई ऑटो एक्सपो 2018 में दुनिया के सामने लाया गया था। टाटा की ये दोनो कारें इसलिए भी बेहद पापुलर हैं क्योंकि इनकी कीमत आम आदमी की पहुंच में है।

Published on:
22 Dec 2018 03:15 pm
Also Read
View All