कार

जल्द लॉन्च होगी Tata की ये शानदार कार, पेट्रोल भरवाने की टेंशन भूल जाएंगे क्योंकि माइलेज देगी 130 km से भी ज्यादा

टाटा मोटर्स की बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक (Tata Tigor Electric) नवंबर में लॉन्च हो सकती है।
2 min read
Tata Tigor Electric
जल्द लॉन्च होगी Tata की ये शानदार कार, पेट्रोल भरवाने की टेंशन भूल जाएंगे क्योंकि माइलेज देगी 130 km से भी ज्यादा

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक (Tata Tigor Electric) लेकर आने वाली है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इस कार के फीचर्स।

मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल टाटा मोटर्स इस इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है और ये कार नवंबर में लॉन्च हो सकती है। इस कार का नाम क्या होगा अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका नाम टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक हो सकता है। फिलहाल टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार भारत सरकार को सप्लाई हो रही है।

टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार बेहद शानदार और दमदार कार साबित होगी। माइलेज की बात की जाए तो ये कार एक बार चार्ज होकर 130 किमी की दूरी तय कर पाएगी। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 9 लाख रुपये हो सकती है। इस कार की ये कीमत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर 20 प्रतिशत सब्सिडी देने के बाद होगी।

टाटा मोटर्स टिगोर इलेक्ट्रिक कार के साथ-साथ एक और इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो इलेक्ट्रिक ला सकती है। टाटा टियागो ईवी को आॅटो एक्स्पो 2018 में पेश किया जा चुका है। इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड को देखते हुए टाटा मोटर्स इस कार को भी भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये तक हो सकती है।

Published on:
31 Aug 2018 11:36 am