कार

मैनुअल कार खरीदने जा रहे हैं तो जान लीजिए इनकी खूबियां और नुकसान

Automatic कारें मैनुअल कारों से काफी अलग होती हैं इन कारों में ट्रांसमिशन का फर्क होता है ऑटोमैटिक कारों के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी हैं
2 min read
Aug 22, 2019
automatic cars

नई दिल्ली: एक वक्त था जब देश में सिर्फ मैनुअल कारें ही मौजूद थीं लेकिन आज अगर आप कोई नई कार खरीदते हैं तो आपको कार में मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ( AMT ) ( automatic cars ) का भी ऑप्शन भी मिलता है। दरअसल मैनुअल कार के मुकाबले ऑटोमैटिक कार को चलाना काफी आसान होता है साथ ही ये कारें ट्रेंड में हैं। लेकिन AMT कार चलाने के कुछ फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए आज जानते हैं ऑटोमैटिक कारों के फायदे और नुकसान।

ऑटोमैटिक कार के फायदे

आपको बता दें कि जहां मैनुअल कारों में गियर चेंज करना काफी झंझट भरा काम होता है वहीं ऑटोमैटिक कारों में ऐसा नहीं है क्योंकि इस कार में आपको क्लच से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप हाइवे पर जाते हैं तो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से आपको कार चलाना काफी सहूलियत भरा लगता है। दरअसल ऑटोमैटिक कारों को चलाना और उनको हैंडल करना आसान होता है। मैनुअल कारों के साथ ऐसा नहीं है। आपको बार बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस आपको ब्रेक और एक्सेलरेटर से कार चलानी होती है।

ऑटोमैटिक कार के नुकसान

AMT ट्रांसमिशन वाली कार चलाने में तो काफी आसान होती है लेकिन जब इन कारों के साथ दिक्कत ये होती है जब इनका गियरचेंज किया जाता है तो ये स्पीड पकड़ने में समय लेती हैं ऐसे में अगर आप इस कार से ओवरटेक करना चाहते हैं तो आपको थोड़ी दिक्कत होती है। इसके अलावा जब भी आप ऑटोमैटिक कार में बाइक गियर लेते हैं तो सबसे पहले ये आगे की तरफ बढ़ने लगती है। ऑटोमैटिक कारों का रख-रखाव भी आम मैनुअल कारों के मुकाबले ज्यादा मुश्किल होता हिअ और इसमें कहीं ज्यादा खर्च आता है। ऐसे में अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको ये बातें पता होनी चाहिए जिससे आपको भविष्य में किसी तरह की दिक्कत ना हो।

Published on:
22 Aug 2019 05:01 pm