कार

तेल के बढ़ते दाम से हैं परेशान तो खरीदें ये 5 CNG कारें, बिना पैसों की टेंशन के पूरी जिंदगी मजे से चलाइए

रोजाना कार से यात्रा करने वाले लोग तेल के बढ़ते दाम से छुटकारा पाने के लिए़ इन CNG कारों को खरीदें। जेब और पर्यावरण दोनों को होगा बहुत फायदा।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 12:09 PM IST
CNG Cars
तेल के बढ़ते दाम से हैं परेशान तो खरीदें ये 5 CNG कारें, बिना पैसों की टेंशन के पूरी जिंदगी मजे से चलाइए

भारत में जिस तरह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं उसको देखते हुए लोगों के लिए कार चलाना मुश्किल साबित हो रहा है। अब ऐसे में जो लोग रोजाना कार से यात्रा करते हैं उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं तो आज हम आपको इस दिक्कत से छुटकारा देने के लिए सीएनजी (CNG) से चलने वाली कुछ बेहतरीन गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। ये कार आपकी जेब और पर्यावरण दोनों के लिए ही सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होंगी।

मारुति सुजुकी आॅल्टो सीएनजी (Alto 800 CNG)
मारुति सुजुकी की कारें माइलेज के मामले में सबसे ज्यादा किफायती होती हैं। इसी बीच मारुति सुजुकी आॅल्टो सीएनजी (Alto 800 CNG) एक सबसे ज्यादा किफायती विकल्प है। इस कार में 800 सीसी और 2 इंजन 1 हजार सीसी में भी आते हैं। ऑल्टो 800 सीएनजी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.71 लाख रुपये और आॅल्टो के10 सीएनजी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.14 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी (Maruti Suzuki Celerio CNG)
मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी माइलेज के मामले में सबसे ज्यादा बेहतरीन कार है। ये कार सीएनजी के दो ऑप्शन में आती है। अगर कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी (Maruti Suzuki Wagon R CNG)
मारुति सुजुकी की वैगन आर सीएनजी (Maruti Suzuki Wagon R CNG) एक बेहतरीन माइलेज वाली कार है। इस कार के सीएनजी ऑप्शन को एक बेहतरीन कार माना जाता है। अगर आप भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान हैं तो मारुति सुजुकी वैगनआर को खरीद सकते हैं। अगर कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.68 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी (Maruti Suzuki Ertiga CNG)
मारुति सुजुकी अर्टिगा सीएनजी एक ऐसी कार है जो 7 सीटर है। इस कार के सीएनजी वेरिएंट की माइलेज काफी ज्यादा दमदार है। अगर कीमत की बात की जाए तो इस एमपीवी की एक्स शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.27 लाख रुपये है।

Published on: