ये कारें काफी असुरक्षित हो जाती हैं क्योंकि इनमें एक्सीडेंट के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर की सेफ्टी खतरे में रहती है दरअसल पुरानी कारें ज्यादा मजबूत नहीं होती थीं
नई दिल्ली : आजकल मार्केट में जितनी भी कारें मौजूद हैं उनमें से ज्यादातर कारों में आपको बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स ( Car safety features ) मिलते हैं। लेकिन जो लोग आज भी पुरानी कारें इस्तेमाल करते हैं उनकी कारों में ये सेफ्टी फीचर्स नहीं है। ऐसे में ये कारें काफी असुरक्षित हो जाती हैं क्योंकि इनमें एक्सीडेंट के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर की सेफ्टी खतरे में रहती है। अगर आप भी पुरानी कार इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें सेफ्टी फीचर्स नहीं हैं तो आपको आज ही अपनी कार में कुछ अहम चीज़ें लगवा लेनी चाहिए।
दरअसल पुरानी कारें ज्यादा मजबूत नहीं होती थीं ऐसे में एक्सीडेंट ( accident ) के दौरान ये पूरी तरह से टूट जाती थीं। इन कारों में सेफ्टी सबसे बड़ा मुद्दा होता था। ऐसे में हम आपको अपनी पुरानी कार में ड्राइवर और पैसेंजर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके बताने जा रहे हैं।
कुशन कार सीट : अगर आप पुरानी कार चलाते हैं तो ध्यान रखें कि इस कार की सीट्स में कुशन कवर लगा हो साथ ही इसमें पिलो भी लगा होना चाहिए जिससे कार टकराने की स्थिति में आपका सिर पूरी तरह से सुरक्षित रहे।
डैशबोर्ड मैट : कार के डैशबोर्ड पर एक अच्छी क्वालिटी की मैट जरूर लगाएं क्योंकि जब कार कहीं टकराती है तो सबसे पहले आपका सिर कार के डैशबोर्ड से टकराता है ऐसे में अगर ये मुलायम और अच्छी क्वालिटी का हो तो आपके सिर में चोट नहीं आती है।
एक्स्ट्रा कुशन : आपको अपनी कार में एक्स्ट्रा कुशन रखने चाहिए जिससे आप इन्हें अपने अगल-बगल रख सकते हैं क्योंकि इनसे एक्सीडेंट के दौरान सुरक्षा मिलती है।