कार

इन 5 गलतियों की वजह से सबसे ज्यादा कटता है चालान, लाइसेंस भी हो जाता है कैंसिल

इसके अलावा बस स्टॉप, ट्रैफिक सिगनल, जेब्रा क्रॉसिंग या फिर मेन रोड पर भी गाड़ी खड़ा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है

2 min read
इन 5 गलतियों की वजह से सबसे ज्यादा कटता है चालान, लाइसेंस भी हो जाता है कैंसिल

नई दिल्ली: ड्राइव करते समय अक्सर लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो भले बेहद बड़ी न हो लेकिन उनकी वजह से जेब पर चपत जरूर लग जाती है। इसीलिए आज हम आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आप भारी मुश्किल में पड़ सकती है। इन गलतियों की वजह से न सिर्फ आपका चालान कट सकता है, बल्कि आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

गाड़ी पार्क करने से पहले बरतेंं सावधानी

अगर आपको लगता है कि 'नो पार्किंग' स्डैंड के अलावा आप कहीं भी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं तो आप गलत हैं। अगर आप अपनी गाड़ी किसी स्कूल, अस्पताल या सरकारी भवन के गेट के सामने खड़ी करते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा बस स्टॉप, ट्रैफिक सिगनल, जेब्रा क्रॉसिंग या फिर मेन रोड पर भी गाड़ी खड़ा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

हाई बीम का इस्तेमाल

भारत के कई शहरों या इलाकों में हाई बीम का इस्तेमाल करने पर आपका चालान कट सकता है। दरअसल हाई बीम का इस्तेमाल उन जगहों पर करना चाहिए जहां ज्यादा अंधेरा होता है। अगर आप इसका इस्तेमाल वनवे रोड या फिर शहरी इलाके में करते हैं, तो सामने से आ रहे ड्राइवर को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होगी।इसलिए अच्छा होगा कि अपनी गाड़ी को लो-लाइट पर चलाएं।

मोबाइल और ब्लूटूथ का इस्तेमाल

गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन या फिर ब्लूटूथ/वायरलेस हेडफोन का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। कई हादसे केवल इस कारण होते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल लिजिए, क्योंकि अगर ट्रैफिक पुलिस ने आपको ऐसा करते हुए देखा तो आपका चालान कट सकता है।

शराब पीकर गाड़ी चलाना है अपराध

कई लोग सोचते हैं कि शराब पीने के बाद कुछ खा लेने पर इसका पता नहीं चलता है। लेकिन ऐसा करके आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। दरअसल शराब पीने के बाद खाना खाने पर केवल 10 से 20 फीसदी तक अल्कोहल आपके शरीर में कम होता है। जबकि, शरीर के अंदर अल्कोहल की मात्रा 0.03 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। ऐसे में अगर आप नशे में गाड़ी चलाते हुए पाए गए, तो फाइन भरने के साथ आपको जेल भी हो सकती है।

सीट बेल्ट

बाइक के लिए जैसे हेलमेट सबसे जरूरी है वैसे ही चार पहिया वाहन चलाने के लिए सीट बेल्ट। अगर आप सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको चालान भरना पड़ सकता है।

Published on:
04 Feb 2019 04:22 pm
Also Read
View All