कार

भारत में लोग जमकर खरीद रहे हैं ये 5 SUV, एडवांस्ड फीचर्स के साथ सेफ्टी में मिली है 5 स्टार रेटिंग

Top 5 Best-Selling SUV: यहां हम आपको मई महीने में बिकने वाली उन 5 एसयूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी न सिर्फ सबसे ज्यादा डिमांड है बल्कि ये बिक्री में भी टॉप 5 में हैं।

3 min read
Jun 14, 2023
photo_2023-06-14_12-44-07.jpg
Top 5 best-selling SUV


Best Selling SUV In India:
अब देश में एसयूवी जमकर बिक रही हैं। एसयूवी के बिकने के पीछे सबसे बड़ी वजह इनकी कीमत और साइज़ का होना है। इतना ही नहीं हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान कार की कीमत में आपको एक ऐसी गाड़ी मिल रही है, दिन हो या रात, ड्राइव करने में मज़ा ही आता है। रोड विजिबिलिटी काफी बेहतर रहती है। कार कंपनियों ने अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है...यहां हम आपको मई महीने में बिकने वाली उन 5 एसयूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी न सिर्फ सबसे ज्यादा डिमांड है बल्कि ये बिक्री में भी टॉप 5 में हैं। अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले अप इसे रिपोर्ट को जरूर चेक करें....





Best Selling SUV in May 2023


1. Hyundai Creta (14,449 यूनिट्स बिकी)

मई महीने में हुंडई ने क्रेटा की 14,449 यूनिट्स की बिक्री है, जिससे यह देश की सबसे अधिक बिकने वाली मिड साइज एसयूवी बनी है। लॉन्च से लेकर अब तक क्रेटा को चाहने वालों की कमी नहीं आई है। जल्द ही इसका नया मॉडल भारत में लॉन्च होने को तैयार है।



2. Tata Nexon (14,423 यूनिट्स बिकी)

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ Tata Nexon देश की दूसरी सबसे बिकने वाली एसयूवी बनी है। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने nexon की कुल Nexon यूनिट्स की बिक्री की थी, जल्द ही Nexon का भी फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने वाला है। इस बार इसके डिजाइन पर काफी काम किया जाएगा।


3. Maruti Brezza (13,398 यूनिट्स बिकी)

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza काफी पसंद की जाती है। पिछले महीने इसकी 13,398 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी है। हालाकि इस बार इसका डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता, इसका डिजाइन ओरिजिनल नहीं लगता।


4. Tata Punch (11,124 यूनिट्स बिकी)

क्वालिटी के मामले में भले ही टाटा पंच अच्छी न हो पर सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है, जोकि कई बार सोचने पर भी मजबूर कर देती है। पिछले महीने इसकी कुल 11,124 यूनिट्स की बिक्री हुई है, और यह मई महीने की चौथी बेस्ट सेलर गाड़ी बनी है।







5. Hyundai Venue (10,213 यूनिट्स बिकी)

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई वेन्यू अपने ओरिजिनल डिजाइन की वजह से खूब पसंद की जाती है, यह बेस्ट डिजाइन वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। 11,124 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह पांचवी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी बनी है।


Published on:
14 Jun 2023 01:32 pm