इलेक्ट्रिक बाइक टॉर्क टी6एक्स ( Tork T6X ) बाजार में लॉन्च की जाएगी। बाजार में जल्द ही इस बाइक की डिलिवरी की उम्मीद की जा रही है।
अगर आप भी कोई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी से कम नहीं होगी। जी हां जल्द ही इलेक्ट्रिक बाइक टॉर्क टी6एक्स ( Tork T6X ) बाजार में लॉन्च की जाएगी। बाजार में जल्द ही इस बाइक की डिलिवरी की उम्मीद की जा रही है। अब लॉन्चिंग से पहले ही इस बाइक टॉर्क टी6एक्स की कुछ फोटोज सामने आई हैं। ये फोटोज टेस्टिंग के दौरान क्लिक की गई हैं और इस बाइक को भारतीय स्टार्टअप कंपनी ने तैयार किया है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये बाइक और कैसे होंगे इसके फीचर्स...
पावर और माइलेज
इस बाइक में 6 किलोवाट (8बीएचपी) की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि दमदार पावर जनरेट करती है। माइलेज की बात की जाए तो ये इलेक्ट्रिक बाइक 1 बार चार्ज होकर 100 किमी की दूरी तय कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, ये बाइक पावर के मामले में 200 सीसी इंजन वाली बाइक के जैसी है।
फोटो से पता चल रहा है कि ये बाइक प्रोडक्शन के लास्ट लेवल पर है और अब कंपनी इसकी पावर को लेकर काम कर रही है। पूरी तरह टेस्टिंग होने के बाद इस बाइक को बाजार में चलने के लिए उतारा जाएगा। इस इलेक्ट्रिक बाइक का कॉन्सेप्ट 2016-17 में ही सामने आ चुका है। इस बाइक को भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक माना जा रहा है और इसे इसी साल बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर टॉर्क टी6एक्स की प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.24 लाख रुपये है।