कार

जल्द छोटी SUV ल़ाएगी Toyota, नवंबर में होगी लॉन्च

नवंबर के महीने तक toyota छोटी suv सेगमेंट में नई कार लॉन्च कर सकता है। जिम्नी को टक्कर देने वाली ये कार फीचर्स के लिहाज से बेहद खास होगी
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 1:25 PM IST
TOYOTA

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर की मशहूर कंपनी toyota बहुत जल्द सस्ती कॉम्पैक्ट suv लॉन्च करने वाली है। इस छोटी suv को Toyota की मालिकाना हक वाली Daihatsu बनाएगी और दोनों कंपनियां इस एसयूवी का अपना अपना वर्जन लॉन्च करेगी। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि कंपनी इस कार को इसी साल नवंबर तक लॉन्च कर सकती है।

नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी 2017 में पेश की गई Daihatsu DN-Trec कॉन्सेप्ट का प्रॉडक्शन वर्जन होगी। इसकी लंबाई करीब 3.98 मीटर होगी। साइज की बात करें तो ये मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और हुंडई वेन्यू जैसी एसयूवी की तरह होगी। चलिए अब आपको बताते हैं कि इस कार में क्या खास होगा यानि इसमें किस तरह के फीचर्स होंगे ।

इंजन – इंजन किसी भी कार की लाइफ लाइन होता है । टोयोटा की इस छोटी एसयूवी में 1.0-लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा। यह 2-वील और 4-वील ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी।

फीचर्स – फीचर्स की बात करें तो इस कार में एलईडी फॉग लैम्प, ब्लैक रूफ, एलईडी हेडलैम्प और फ्रंट व रियर बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग देखने को मिलेगी। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि ये कार toyota Rush को रिप्लेस कर सकती है।

मारुति की इस कार से होगी टक्कर- टोयोटा की इस कार की टक्कर मारुति जिम्नी से होगी ।

Updated on:
22 Jul 2019, 1:25 PM IST
Published on: