कार

2015 में इन कारों की बढ़ी जबरदस्त डिमांड

देश में यूटिलिटी वाहनों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है

less than 1 minute read
Dec 26, 2015
Mahindra TUV300 Suv
नई दिल्ली। देश में यूटिलिटी वाहनों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। कई महीनों तक नकारात्मक से स्थिर रफ्तार से बाद देसी यूटिलिटी व्हीकल क्षेत्र ने दो अंकों में बढ़त दर्ज करना शुरू किया है और इस तरह से इसने यात्री वाहन क्षेत्र की बढ़त की रफ्तार को पीछे छोड़ दिया है। इस बाजार को हुंडई क्रेटा, महिंद्रा टीयूवी 300 और एस क्रॉस रफ्तार दे रही है। यह प्रवृत्ति बताती है कि यूटिलिटी व्हीकल को अब ज्यादा पसंद किया जा रहा है, खास तौर से स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल।


हुंडई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्री व विपणन राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि 5 माह पूर्व पेश की गई क्रेटा की बुकिंग 75000 पर पहुंच गई है और इसकी प्रतीक्षा अवधि करीब 3 माह है। मारुति सुजूकी ने एस क्रॉस पेश की थी, परिभाषा के मुताबिक यह क्रासॅओवर है, लेकिन औद्योगिक निकाय की यूवी श्रेणी में आती है। मारुति सुजूकी हर महीने करीब 3000 एस क्रॉस बेच रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी 300 सितंबर में पेश हुई थी और इसकी बिक्री 4000-4500 यूनिट मासिक है। यूवी की मासिक बढ़त की रफ्तार पर इस नई पेशकशों का असर स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है।

बिक्री में इजाफा
इसमें अक्टूबर में बदलाव हुआ जब यूवी की रफ्तार 21 प्रतिशत पर पहुंच गई और तब यात्री कार की रफ्तार 22 प्रतिशत थी। नवंबर में इसमें और मजबूती आई और यूवी की बढ़त की रफ्तार 20 प्रतिशत रही, जबकि कारों की बिक्री की रफ्तार 10 प्रतिशत रही। यात्री वाहन बाजार के 3 क्षेत्र हैं, यूवी, यात्री कार और वैन। बाजार में यूवी की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष में यूवी व यात्री वाहन की बढ़त की रफ्तार करीब 5 प्रतिशत रही थी।
Published on:
26 Dec 2015 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर