कार

वॉक्सवैगन के लिए रहा 2022 शानदार, सेल में हुआ 58% इजाफा

Volkswagen Car Sales In 2022 In India: पिछला साल वॉक्सवैगन इंडिया के लिए शानदार रहा है। कंपनी ने भारत में शानदार सेल्स करते हुए इजाफा भी दर्ज किया है।

2 min read
Volkswagen India

कोरोना की वजह से दुनियाभर में ज़्यादातर बिज़नेस की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। इनमें ऑटोमोबाइल बिज़नेस भी शामिल था। दुनिया के अन्य देशों की तरह ही भारत का ऑटोमोबाइल मार्केट भी कोरोना की वजह से प्रभावित हुआ था। पर 2022 में इसने फिर से रफ्तार पकड़ी और ट्रैक पर लौट आया। देश-विदेश की कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भारतीय मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया। इन्हीं में से एक जर्मनी (Germany) की ऑटोमोबाइल कंपनी वॉक्सवैगन (Volkswagen) भी है। वॉक्सवैगन के लिए भारत में 2022 शानदार रहा है।

सेल्स में शानदार इजाफा

वॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने हाल ही में 2022 की अपनी सेल्स रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के लिए पिछला साल शानदार रहा। वॉक्सवैगन इंडिया ने भारत में बेहतरीन सेल्स की, जो 2021 से काफी ज़्यादा रही। वॉक्सवैगन इंडिया की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को भारत में सेल्स के मामले में 2021 की तुलना में 2022 में 58% इजाफा हुआ।

कौनसी गाड़ियाँ रही मार्केट में सबसे ज़्यादा हिट?

वॉक्सवैगन इंडिया ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि 2022 में कंपनी की कौनसी गाड़ियाँ सबसे ज़्यादा हिट रही। वॉक्सवैगन इंडिया के अनुसार पिछले साल टाइगन (Taigun), वर्टस (Virtus) और टिगुआन (Tiguan) सबसे ज़्यादा हिट रही। इनमें से भी टाइगन ने भारतीय मार्केट में सबसे ज़्यादा धूम मचाई।



2022 की सफलता को 2023 में भी जारी रखने की होगी कोशिश

वॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "2022 में कंपनी की स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस, भारत में कस्टमर्स का कंपनी के लिए बढ़ते भरोसे और हमारी सही प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी की सफलता का प्रमाण है। हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि वॉक्सवैगन टाइगन को GNCAP में 5-स्टार रेटिंग मिलना है। 2022 में कंपनी के कठिन प्रयासों, जर्मन-इंजीनियरिंग तकनीकों और वर्ल्ड क्लास सर्विस से हमें जो सफलता मिली, उसे हम 2023 में भी जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे।"

यह भी पढ़ें- कार सर्विसिंग के समय रखें इन पार्ट्स की जानकारी, नहीं होगी गड़बड़

Published on:
04 Jan 2023 12:14 pm
Also Read
View All