कार

Volkswagen Polo: आखिर भारत में क्यों बंद हुई फॉक्सवैगन पोलो, जानिये यहां

Polo को पहली बार 2010 में भारत में लॉन्च किया गया था और यह कंपनी की सबसे सफल मॉडलों में से एक रही है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि पोलो का अब देश में उत्पादन नहीं किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2022, 10:54 AM IST
good_bye_polo.jpg

भारतीय कार बाजार में Volkswagen Polo अपने आप में ही एक बड़ा नाम है और इसके चाहने वालों की लिस्ट काफी लम्बी हैं, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि कंपनी को इस शानदार हैचबैक कार को बंद करने का फैसला लेना पड़ा। Polo को पहली बार 2010 में भारत में लॉन्च किया गया था और यह कंपनी की सबसे सफल मॉडलों में से एक रही है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि पोलो का अब देश में उत्पादन नहीं किया जाएगा। कंपनी द्वारा जारी किये एक पत्र में पोलो ने इंजीनियरों, डीलरशिप, सर्विस टीम और आम जनता सहित कई लोगों को धन्यवाद दिया है जिन्होंने भारत में पोलो (Polo) हैचकार के विकास में अहम् योगदान दिया है।

पोलो (Polo) की सफलता के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए वोक्सवैगन ने इस सप्ताह की शुरुआत में हैचबैक का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था, जिसे पोलो लीजेंड वेरिएंट कहा जाता है। पोलो लीजेंड पुणे के पास कार कंपनी के चाकन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हैचबैक की आखिरी उत्पादित इकाई होगी। आपको बता दें कि पोलो की लॉन्चिंग के बाद से 3 लाख से अधिक इकाइयां बेची जा चुकी हैं। कार की दिल्ली में मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.02 लाख रुपये है। पोलो भी इस सेगमेंट की पहली मेड-इन-इंडिया हैचबैक में से एक थी, जिसमें स्टैंडर्ड डुअल एयरबैग्स दिए गए थे। साल 2014 में इस कार को 4-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, और आज भी इसे एक सेफ कार के रूप में माना जाता है।

क्यों बंद हुई Volkswagen Polo

अब सवाल यह है कि जब पोलो इतनी अच्छी कार है तो भला इसे क्यों बंद करने का फैसला लिया गया, एक्सपर्ट की मानें तो पोलो का समय के साथ उपग्रेड ना होना इसका एक बड़ा कारण है,हांलाकि लॉन्च से लेकर अब तक इसमें कई बार छोटे-मोटे बदलाव जरूर किये गये हैं लेकिन डिजाइन अभी तक वही रहा, और इस बीच मारुति से लेकर टाटा जैसी कंपनियां डिजाइन के दम पर कई अच्छे मॉडल उतार चुकी हैं जिसकी वजह से पोलो के ग्राहक भी दूसरे कार मॉडल्सपर शिफ्ट होने लगे, जिसकी वजह से इसकी बिक्री पर असर साथ देखने को मिला।

अब आगे क्या होगा

सोर्स के मुताबिक वोक्सवैगन वर्तमान में अपने नए मेड-फॉर-इंडिया MQB-A0-IN-आधारित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो कि localised है। पोलो के बंद होने के बाद अब फोक्सवैगन की एंट्री लेवल कार जल्द लॉन्च होने वाली वर्टस सेडान होगी। वैसे फोक्सवैगन ने पोलो को फिलहाल बंद तो बंद कर दिया है लेकिन माना यह भी जा रहा है कि जल्द ही यह नए अवतार में फिर से वापसी करेगी।

Updated on:
9 Apr 2022, 10:54 AM IST
Published on: