कार

इलेक्ट्रिक कार के साथ बरतनी पड़ती हैं ये सावधानियां, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

Electric Cars बन सकती हैं खतरनाक बरतनी पड़ती है ज्यादा सावधानी इन वजहों से हो जाती हैं ज्यादा खतरनाक

2 min read
Aug 22, 2019

नई दिल्ली: भारत में पिछले कुछ महीनों में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुई हैं। इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली कंपनियों में हुंडई और टाटा की कारें शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार इलेक्ट्रिक कारों को प्रमोट करने के लिए इन कारों पर डिस्काउंट भी दे रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक कारों का रख-रखाव अगर ठीक तरीके से ना किया जाए तो ये कार काफी खतरनाक बन जाती हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इलेक्ट्रिक कारों के साथ किस तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है।

आपको बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक SUV हुंडई कोना में आग लगने का एक मामला सामने आ चुका है। यह मामला 26 जुलाई को कनाडा के मॉन्ट्रियल में ली-बिजार्ड में सामने आया था। ऐसा कहा जाता है इलेक्ट्रिक कारें बेहद सुरक्षित होती हैं लेकिन सच कुछ अलग है और अगर ठीक से इन कारों का रख-रखाव ना किया जाए तो ये काफी खतरनाक बन सकती हैं।

गलत चार्जर के इस्तेमाल से लग सकती है आग

इलेक्ट्रिक कारों में लीथियम आयन बैटरी लगती है ऐसे में ये किसी स्मार्टफोन की तरह ही हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि गलत चार्जर से चार्ज करने पर स्मार्टफोन बैटरी ब्लास्ट होने का ख़तरा बना रहता है। जानकारों के मुताबिक़ आप अगर गलत चार्जर से अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते हैं तो आपकी कार में आग लग सकती है।

आग बुझाना होता है मुश्किल

लीथियम आयन बैटरी वाली इलेक्ट्रिक कार में अगर आग लग जाती है तो इस पर काबू पाना बेहद मुश्किल होता है जिसकी वजह से काफी खतरनाक है इसलिए आपको अपनी इलेक्ट्रिक कार में आग बुझाने के लिए जरूरी किट रखना चाहिए।

लोकल पार्ट्स

अगर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार में कोई लोकल पार्ट लगवाते हैं तो ये काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे कार में आग लगने का ख़तरा बना रहता है।

मौसम

इलेक्ट्रिक कारों को मौसम की वजह से भी ख़तरा रहता है मतलब अगर ज्यादा गर्म मौसम हो जाए तो कार की बैटरी गर्म हो सकती है और उसमें आग लगने का ख़तरा बना रहता है इसलिए आपको अपनी इलेक्ट्रिक कार को मौसम से भी बचाकर रखना पड़ता है।

Published on:
22 Aug 2019 03:01 pm
Also Read
View All