कार रिव्‍यूज

हुंडई लॉन्च करेगी माइक्रो एसयूवी Hyundai AX, ऑटो एक्सपो 2020 में दिखेगी पहली झलक

कंपनी ने अपनी माइक्रो- SUV पर काम भी शुरू कर दिया है। ख़ास बात ये है कि इस कार का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है इसीलिए कंपनी ने अपनी इस माइक्रो एसयूवी को Hyundai AX कोडनाम दिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2020, 10:46 AM IST
Feature image

नई दिल्ली : दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई ( Hyundai ) इस साल भारतीय मार्केट में अपनी कई सारी हाईटेक कारें लॉन्च करने जा रही है। इन कारों में नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा ( Next Generation Creta ) और टूसॉन फेसलिफ्ट जैसी कारें शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी भारत में जल्द ही माइक्रो एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है और इसके लिए कंपनी ने अपनी माइक्रो- SUV पर काम भी शुरू कर दिया है। ख़ास बात ये है कि इस कार का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है इसीलिए कंपनी ने अपनी इस माइक्रो एसयूवी को Hyundai AX कोडनाम दिया है।

ख़ास बात ये है कि हुंडई की इस माइक्रो एसयूवी की टक्कर टाटा की अपकमिंग कार H2X से होगा। इस कार का नाम भी डिसाइड नहीं हुआ है और इसी लिए कंपनी ने इसे H2X कोडनाम दिया है। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी अपनी इस माइक्रो एसयूवी हुंडई AX का कॉन्सेप्ट मॉडल ऑटो एक्सपो 2020 ( Auto Expo 2020 ) में पेश करने जा रही है जहां से इसके लुक और डिज़ाइन का अंदाज़ा लगा पाना और आसान हो जाएगा साथ ही इस कार के फीचर्स के बारे में भी कुछ जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

कोरियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई इसी साल अपनी इस माइक्रो-एसयूवी का प्रॉडक्शन साउथ कोरिया में शुरू करेगी। इंटरनैशनल मार्केट में यह पुरानी जेनरेशन Hyundai Atos (भारत में पुरानी सैंट्रो) के रिप्लेसमेंट के रूप में आएगी। कंपनी ने एक साल में इसकी 70 यूनिट प्रॉडक्शन का लक्ष्य रखा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ हुंडई की इस माइक्रो एसयूवी K1 प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये वही प्लैटफॉर्म है जिसपर नई सैंट्रो को तैयार किया गया है। उम्मीद है कि इस कार को भारत में अगले साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो कंपनी इस कार की कीमत 3.50 लाख से 4 लाख रुपये के बीच रख सकती है।

इंजन

इंजन की बात करें तो इस कार में सैंट्रो वाला 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 68bhp का पावर और 99Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन होंगे।

Published on: