4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 फरवरी से शुरू होगा Auto Expo 2020 , जानें इस बार क्या होगा खास

9 से 12 फरवरी 2020 तक इंडियन एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश में होने वाले पहले कार्यक्रम में कार, बाइक तथा कांसेप्ट वाहनों सहित कई चीजों को पेश किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 23 Dec 2019, 4:59 PM IST

auto expo

auto expo

नई दिल्ली: हर 2 साल में होने वाले ऑटो एक्सपो ( auto expo ) 2020 में 7 फरवरी से शुरू होगा। इस बार का ऑटो एक्सपो कई मायनों में खास है। इस बार ये इवेंट 2 जगहों पर आयोजित किया जा रहा है। 9 से 12 फरवरी 2020 तक इंडियन एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश में होने वाले पहले कार्यक्रम में कार, बाइक तथा कांसेप्ट वाहनों सहित कई चीजों को पेश किया जाएगा। वहीं दूसरा कार्यक्रम, कंपोनेंट्स एग्जीबिशन 7 से 9 फरवरी 2020 तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ऑटो एक्सपो 2020 का उद्घाटन इंडिया एक्सपो मार्ट में 6 फरवरी 2020 को होगा। इस एक्सपो में दिग्गज ऑटो कंपनियां अपने नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट को शोकेस और लॉन्च करती हैं।

ऑटो एक्सपो की थीम-

इस बार auto expo 2020 की थीम है-Explore the World of Mobility यानी मोबिलिटी की दुनिया की खोज करें। यह थीम टेक्नोलॉजी का संदेश, क्षमता और कल की मोबिलिटी के विजन से जुड़ा है।

मंदी की वजह से सूना रहेगा Auto Expo 2020, ये ऑटोमोबाइल कंपनियां नहीं होंगी शामिल

इस तरह की कारों पर रहेगी नजर-

भारतीय ऑटो इंडस्ट्री 2020 से बीएस 6 को अपनाने वाली है। सरकार ने इसके लिए 1 अप्रैल 2020 की डेडलाइन दी है। जिसके चलते कारों के सबसे बड़े मेले यानि ऑटो एक्सपो में कई स्टार्ट अप कंपनियों के इनोवेशन भी देखने को मिलेंगे। ग्रीन मोबिलिटी और भविष्य की टेक्नोलॉजी के मामले में स्टार्ट अप बेहद खास टेक्नोलॉजी को शोकेस कर सकते हैं।

इस दिन होगी आम लोगों की एंट्री-

7 फरवरी से शुरू होने वाला ये ऑटो एक्सपो आम लोगों के लिए 8 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक खुलेगा । और इन दिनों आप सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक घूम सकते हैं।