4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदी की वजह से सूना रहेगा Auto Expo 2020, ये ऑटोमोबाइल कंपनियां नहीं होंगी शामिल

Auto Expo 2020 में नहीं शामिल होंगी ये कार कंपनियां मंदी की वजह से कंपनियों ने किया नहीं शामिल होने का फैसला ऑटो एक्सपो में नहीं दिखाई देगी कारों की रौनक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 14 Oct 2019, 12:21 PM IST

नई दिल्ली : हर साल भारत में ऑटो एक्सपो लगाया जाता है जिसमें देश-विदेश की नामी कंपनियां अपनी अपकमिंग कार और बाइक्स को प्रदर्शित करती हैं। इस ऑटो एक्सपो में हर साल कुछ ऐसी कारें होती हैं जो आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है ऐसे में Auto Expo 2020 से इस बार कई दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां नदारद रहने वाली हैं।

दरअसल ऑटोमोबाइल सेक्टर पिछले दो दशकों की सबसे बड़ी मंदी झेल रहा है जिसकी वजह से टू-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है। आपको बता दें कि पिछले एक साल में कार और बाइक्स की बिक्री में भारी कमी आई है। इस कमी की वजह से कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है। कुछ कंपनियों ने तो लगातार हो रहे नुकसान की वजह से अपने कर्मचारियों की छंटनी भी कर दी है।

सामने आई Hyundai Creta 2020 की कीमत, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो फरवरी 2020 में आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो में इस ना सिर्फ देसी बल्कि कई विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लेने से मना कर दिया है। इस बार 7 से 12 फरवरी तक ऑटो एक्सपो आयोजित होने वाला है जिसमें फोर्ड, फिएट, होंडा कार्स, बीएमडब्ल्यू, कमर्शियल व्हीकल निर्माता अशोक लीलैंड और टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियां शामिल नहीं होंगी।

ऑटो एक्सपो में हिस्सा ना लेने वाली विदेशी कंपनियों में चीन की सबसे बड़ी एसयूवी और पिकअप ट्रक निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स, फॉक्सवैगन और स्कोडा होंगी शामिल हैं। ऑटो एक्सपो में इन कंपनियों की गैरमौजूदगी इसकी रौनक को थोड़ा फीका कर सकती हैं। खैर इसके अलावा जितनी भी बची हुई कंपनियां हैं वो अपनी अपकमिंग फ्यूचर कारों को पेश करेंगी।

ये हैं भारत की सबसे सस्ती ABS बाइक्स, किसी महंगी बाइक से कम नहीं है इनका लुक