
नई दिल्ली: अगर आप चाहते हैं कि बाइक चलाते समय आप पूरी तरह से सेफ रहे तो आपकी बाइक में ABS ( एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम ) होना बेहद ही जरूरी है। ABS आपको बाइक चलाने के दौरान सुरक्षित तो रखता ही है साथ ही बाइक बहुत स्टेबल होकर सड़क पर चलती है। तो आज इस खबर में भारत की उन एबीएस बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं।
होंडा एक्स ब्लेड ( Honda X Blade )
इंजन और पावर की बात की जाए तो होंडा एक्स ब्लेड में 162.71 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 13.93 बीएचपी की पावर और 13.9 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 87,776 रुपये है। हाल ही में इस बाइक को सिंगल चैनल एबीएस के साथ लॉन्च किया गया है।
सुजुकी जिक्सर ( Suzuki Gixxer )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 154.9 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 14.8 पीएस की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस इस बाइक में एबीएस सेफ्टी फीचर दिया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 87,871 रुपये है।
हीरो एक्स्ट्रीम 200आर ( Hero Xtreme 200R )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 199.6 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 18.1 बीएचपी की पावर और 17.1 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जा तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 89,900 रुपये है। इस बाइक में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है।
होंडा सीबी हॉर्नेट 160 आर ( honda cb hornet 160R )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 162 सीसी का एयरकूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 14.9 बीएचपी की पावर और 14.5 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 91,443 रुपये है। इस बाइक में फुल एलईडी हेडलैम्प और सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है।
Published on:
13 Oct 2019, 6:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.