4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामने आई Hyundai Creta 2020 की कीमत, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

Hyundai Creta 2020 जल्द होने वाली है भारत में लॉन्च इस कार में दिए गए हैं बेहतरीन फीचर्स एमजी हेक्टर और किआ सेल्टॉस से होगा इस कार का मुकाबला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 14 Oct 2019, 10:58 AM IST

नई दिल्ली: हुंडई जल्द ही भारत में Hyundai Creta का अपडेट वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। दरअसल भारत में पिछले कुछ महीनों में एमजी हेक्टर और किआ सेल्टॉस जैसी कारों की एंट्री हुई है जो बेहद ही हाईटेक फीचर्स से लैस हैं। इन कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए Hyundai जल्द ही अपनी Creta का अपडेट वर्जन Hyundai Creta 2020 लॉन्च करेगा और अब इस कार की कीमत भी सबके सामने आ गई है।

इस वजह से बार-बार खराब हो जाता है बाइक का फ्यूल इंडिकेटर

आपको बता दें कि भारत में नई क्रेटा को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है लेकिन इसकी लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कीमत सबके सामने आ गई है जिसके बाद अब जो लोग इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं उनके लिए थोड़ी आसानी रहेगी। चीन में इस कार को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और वहां पर इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत 10,9800 युआन ( लगभग 11.11 लाख रुपये ) है वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 150,800 युआन ( लगभग 16 लाख रुपये ) रखी गई है। इस कीमत को देखने के बाद ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि भारत में भी नई Creta की कीमत 11 लाख से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

इंजन

नई Hyundai Creta 2020 में पेट्रोल इंजन के दो विकल्प हैं। इसमें पहला 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 115hp का पावर और 144Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा 1.4-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 140hp का पावर और 242 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन का भी विकल्प भी होगा, जो 115hp का पावर और 250 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

ये हैं भारत की सबसे सस्ती ABS बाइक्स, किसी महंगी बाइक से कम नहीं है इनका लुक

आपको बता कि नई क्रेटा के फ्रंट पोर्शन को नये सिरे से तैयार किया गया है जिसमें आपको स्प्लिट हेडलैम्प और डीआरएल दिया जाएगा, इसमें आपको टाइगर नोज़ ग्रिल मिलती है, इसके साथ ही कार के फ्रंट में आपको फाइबर क्लैडिंग भी मिलती है। नई क्रेटा में बोनट काफी फ़्लैट और पिछली कार से काफी ऊंचा है जिससे ये कार काफी एग्रेसिव लुक देती है। इस कार में वी शेप एलईडी टेललाइट होंगी। एसयूवी में फॉक्स स्किड प्लेट के साथ नया रियर बंपर दिए गए हैं।